फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Challenge to Pandit Dhirendra Shastri in Bihar, Narottam Mishra said – this is appeasement politics

MP News: बिहार में धीरेंद्र शास्त्री को चुनौती देने का मामला, नरोत्तम मिश्रा बोले- ये तुष्टिकरण की राजनीति है

Thu, 18 May 2023 01:07 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Thu, 18 May 2023 01:07 PM IST
सार

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने गुरुवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि नीतीश कुमार पलटूराम जी हैं। ये तुष्टिकरण की राजनीति है। चाहे झारखंड की हो या चाहे बिहार की हो। तुष्टिकरण की राजनीति के कारण ऐसा बोलते हैं।

विज्ञापन
MP News: Challenge to Pandit Dhirendra Shastri in Bihar, Narottam Mishra said – this is appeasement politics
गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

बिहार में बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री के मंच से हिंदू राष्ट्र बनाने के बयान पर वह सत्ता पक्ष के निशाने पर आ गए हैं। एक विधायक ने तो उन्हें नसीहत दे दी कि वह मंच से अल्ला हूं अकबर का नारा लगाए, जिससे अच्छा संदेश जाए। इस पर अब मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि बिहार और झारखंड के मंत्री-विधायक बाबा से न जाने क्यों ईर्ष्या करते हैं। ये तुष्टिकरण की राजनीति है। 
विज्ञापन


गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने गुरुवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि नीतीश कुमार पलटूराम जी हैं। ये तुष्टिकरण की राजनीति है। चाहे झारखंड की हो या चाहे बिहार की हो। तुष्टिकरण की राजनीति के कारण ऐसा बोलते हैं। बाबा के अनुयायी बहुत हैं। बाबा की सुनने वाले लाखों की संख्या में हैं। वे जहां भी जाते हैं, भीड़ अपने आप वहां आ जाती है। यह विधायक खुद चले जाएं तो उन्हें सुनने 500 लोग भी नहीं आएंगे। यह ईर्ष्या है। जलन है। ये तुष्टिकरण की राजनीति है। 
विज्ञापन


दिग्विजय को लक्ष्मण सिंह से मार्गदर्शन लेना चाहिए
दिग्विजय सिंह के छोटे भाई और विधायक लक्ष्मण सिंह ने ट्वीट किया कि हिंदुओं को बार-बार "हिंसक"कहा जाता है। अगर ऐसा होता तो भारत 450 वर्षों तक गुलाम न होता। चींटी और मधुमक्खी भी  अपनी सुरक्षा के लिए काट लेती हैं। तो क्या वह हिंसक है? इस पर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि उन्हें अपने बड़े भाई दिग्विजय सिंह को समझाना चाहिए। जो कभी सनातन, हिंदू और हिंदूत्व की  बात करते हैं। दिग्विजय सिंह को लक्ष्मण सिंह जी के पास जाना चाहिए। आशीर्वाद देने के साथ उनसे मार्गदर्शन लेना चाहिए। आपको सीखना चाहिए। आप हिंदू और भगवा को आंतकवाद बोल देते हो। आप एचयूटी पर कभी नहीं बोलते। आप जेएमबी पर बोलते ही नहीं हो। सेना के खिलाफ जरूर बोल देते हो। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मॉब लिंचिंग में सभी आरोपी गिरफ्तार
गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि खंडवा में राजस्थान निवासी राजेंद्र सैनी के साथ हुई मॉब लिंचिंग की घटना के आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed