फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: By sharing the letter of 50% commission, MP Congress again raised the issue, BJP retaliated

MP News: बुरहानपुर का 50% कमीशन वाला पत्र शेयर कर कांग्रेस ने फिर मुद्दा गरमाया, भाजपा का पलटवार

Fri, 25 Aug 2023 04:12 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Fri, 25 Aug 2023 04:12 PM IST
सार

कांग्रेस ने बुरहानपुर के समाजसेवी का हाईकोर्ट इंदौर खंडपीठ के मुख्य न्यायाधीश को लिखा पत्र शेयर किया है। साथ ही लिखा है कि शिवराज मतलब मिस्टर फिफ्टी परसेंट। वहीं, इस पर भाजपा ने पलटवार कर लिखा कांग्रेस आरोपों के आधार पर राजनीति कर रही है। 

विज्ञापन
MP News: By sharing the letter of 50% commission, MP Congress again raised the issue, BJP retaliated
भाजपा और कांग्रेस - फोटो : logo

विस्तार

मध्य प्रदेश कांग्रेस ने 50 प्रतिशत कमीशन के मुद्दे पर फिर भाजपा को घेरा है। इसके लिए बुरहानपुर के एक समाजसेवी का हाईकोर्ट की इंदौर खंडपीठ को लिखा पत्र कांग्रेस ने साझा  किया है। साथ ही लिखा है कि 'शिवराज मतलब, मिस्टर फिफ्टी परसेंट।' वहीं, इस पर भाजपा ने पलटवार कर लिखा कांग्रेस आरोपों के आधार पर राजनीति कर रही है। 
विज्ञापन

 
मध्य प्रदेश कांग्रेस ने अपने ट्वीटर हैंडल पर बुरहानपुर के समाजसेवी का लिखा पत्र शेयर किया है। साथ ही लिखा कि ग्वालियर, रीवा, सागर और निवाड़ी के बाद अब बुरहानपुर से भी पत्र वायरल हुआ है। पत्र में बुरहानपुर के बालचंद्र शिंदे नाम के व्यक्ति ने शकर कारखाने के नाम पर सरकार और जनता की राशि का गबन करने का आरोप लगाया है। शिंदे ने पत्र में भाजपा प्रवक्ता और पूर्व मंत्री अर्चना चिटनीस का नाम लिखकर बुरहानपुर, इंदौर एवं खंडवा कृषि उपज मंडी से शकर का कारखाना खोलने के लिए सात करोड़ रुपये लेने की बात लिखी है। पत्र में कहा गया है कि 20 साल बाद भी कारखाना खोलने को लेकर कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इस मामले में शिकायत करने के बावजूद अधिकारियों द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। मंडियों से ली राशि ब्याज के साथ अब 22 करोड़ रुपये हो गई है। पत्र में कोर्ट से मामले में संज्ञान लेकर कार्रवाई करने की मांग की गई है। 
विज्ञापन


 
कांग्रेस पर 20 लाख करोड़ के घोटाले ओर घपलों का आरोप 
वहीं, भाजपा प्रवक्ता दुर्गेश केसवानी ने कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कंठ कंठ तक भ्रष्टाचार में डूबी रही है। आज वह हम पर झूठे आरोप लगा कर राजनीति करने का काम कर रही है। जिस कांग्रेस पर 20 लाख करोड़ के घोटाले और घपलों का आरोप है। जिनके मंत्री उमंग सिंघार मीडिया के सामने कहते हैं कि कांग्रेस मध्य प्रदेश को लूटने आई है। वह कांग्रेस और उसके नेता हम पर आज आरोप लगाने का काम कर रहे हैं। जनता भलीभांति जानती है कि सत्ता प्राप्ति के लिए कांग्रेस किसी भी हद तक जाने को तैयार है। जनता ही कांग्रेस को एक फिर जवाब देगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed