फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News Bulldozer demolished the house of Arshad alias Babba who created terror in Bhopal

MP News: भोपाल में आतंक मचाने वाले अरशद उर्फ बब्बा के घर चला बुलडोजर, काट दी थी एक शख्स की उंगलियां

Mon, 30 Jan 2023 12:22 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 30 Jan 2023 12:22 PM IST
सार

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में टीला थाने का निगरानी बदमाश अरशद उर्फ बब्बा ने तीन थानों में तेरह घंटे उत्पाद मचाया था। बब्बा बीते कुछ दिन पहले ही जेल से बाहर आया है। फिलहाल, अब नगर निगम की टीम ने बब्बा के मकान को तोड़ दिया है।
 

विज्ञापन
MP News Bulldozer demolished the house of Arshad alias Babba who created terror in Bhopal
अरशद उर्फ बब्बा का घर गिराया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल के गौतम नगर, निशातपुरा और हनुमानगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार-शनिवार की दरम्यानी रात 13 घंटे तक उत्पात मचाने, दुकानों में तोड़फोड़ करने और एक व्यक्ति की उंगली काट देने सहित कई लोगों से मारपीट कर पुराने शहर में अफरा-तफरी मचाए रखने वाले कुख्यात बदमाश अरशद उर्फ बब्बा का मकान पुलिस ने नगर निगम टीम के साथ मिलकर तोड़ दिया है। आरोपी और उसके पांच अन्य बदमाश साथियों के खिलाफ अड़ीबाजी और हत्या के प्रयास के तीन अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन एक भी आरोपी अभी तक गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। आरोपी जिला बदर के बाद भी भोपाल शहर में घूम रहा था।

विज्ञापन


एडीसीपी जोन तीन राम स्नेही मिश्रा ने बताया, बदमाश अरशद उर्फ बब्बा के खिलाफ भोपाल के विभिन्न थानों में अपराध के 33 मामले दर्ज हैं। रविवार को टीलाजमालपुरा थाना क्षेत्र के कांग्रेस नगर में पुलिया के पास स्थित अरशद उर्फ बब्बा का अवैध मकान तोड़ दिया गया है। वह बिना अनुमति अवैध रूप से दो मंजिला मकान का निर्माण कर लिया था। 35 साल के बब्बा के खिलाफ विभिन्न थानों में लूट, हत्या का प्रयास, अड़ीबाजी, बलबा, लूट का प्रयास, लूट की साजिश रचना और अवैध आग्नेय शस्त्र रखने को लेकर भादवि की अन्य धाराओं में मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन




बता दें कि कुछ सप्ताह पहले ही वह जेल से छूटा था। बदमाश के खिलाफ समय-समय पर प्रतिबन्धात्मक कार्रवाई भी संपादित की गई। इसकी आपराधिक गतिविधियों में कोई सुधार परिलक्षित नहीं होने से बदमाश के खिलाफ जिला बदर की कार्रवाई की गई थी, जो वर्तमान मे जिला बदर प्रचलन में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुकानदारों से मांगता था हफ्ता, करता था अड़ीबाजी...
हनुमानगंज पुलिस के अनुसार, शुक्रवार-शनिवार की दरम्यानी रात अरशद उर्फ बब्बा आधा दर्जन साथियों के साथ काजी कैंप में एक दुकान पहुंचा और काउंटर पर बैठे युवक से 500 रुपये प्रतिदिन या पांच हजार रुपये महीना के हिसाब से रंगदारी मांगी। पैसे नहीं मिलने पर धमकी देते हुए दुकान में तोड़फोड़ कर दी। घटना शुक्रवार-शनिवार की दरम्यानी रात करीब पौने दो बजे के आसपास की है। एक मामले मे पुलिस ने अड़ीबाजी, जबकि दूसरे मामले में हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है।


सुबह दुकानदार पर चाकू से हमला...
शनिवार सुबह करीब पांच बजे दुकान मालिक वसीम दुकान पर पहुंचा तो आरोपी फिर एक बार दुकान में घुस गए और अड़ीबाजी करने लगे। वसीम ने उनका विरोध किया तो आरोपी अरसद उर्फ बब्बा के साथी अनस ने चाकू से हमला कर दिया। पुलिस ने मामले में वसीम भाई की शिकायत पर अरसद बब्बा, अनस दाना, वाहिद, दारू, छोटा कल्लू, बड़ा कल्लू और दानिस समेत तंजीम पर हत्या के प्रयास और बलवा की धाराओं में मामला दर्ज किया है। जबकि सदाब की शिकायत पर बलवा और अड़ीबाजी समेत तोड़फोड़ की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed