फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: BJP workers will go from house to house and apply Modi Gulal, Modi's Ram-Ram

MP News: भाजपा कार्यकर्ता घर-घर जाकर मोदी गुलाल लगाएंगे, मोदी जी की राम-राम पहुंचाएंगे

Sat, 23 Mar 2024 07:41 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sat, 23 Mar 2024 07:41 PM IST
सार

लोकसभा चुनाव में वोटरों को साधने के लिए भाजपा प्रदेश भर में होली मिलन का आयोजन करेगी। पार्टी कार्यकर्ता सोमवार को प्रदेश के सभी 64523 बूथों पर होली मिलन का आयोजन करेंगे। 

विज्ञापन
MP News: BJP workers will go from house to house and apply Modi Gulal, Modi's Ram-Ram
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश के सभी 64523 बूथों पर 25 मार्च को होली मिलन का आयोजन करगी। पार्टी कार्यकर्ता अपने-अपने बूथ पर बूथ समिति, पन्ना प्रमुखों व वरिष्ठ कार्यकताओं के साथ होली मिलन का कार्यक्रम करेंगे। पार्टी के सभी कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को ‘‘मोदी गुलाल‘‘ लगाएंगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से लोगों को होली की राम-राम कहेंगे। होली मिलन का यह अभियान प्रदेशभर में होली के असर पर चलाया जाएगा। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने शनिवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में मीडिया को संबोधित करते हुए कहीं। शर्मा ने कहा कि बूथ स्तर पर आयोजित होने वाले होली मिलन कार्यक्रम में ‘‘मोदी गुलाल‘‘ भी होगा और गुजिए भी होंगे। भाजपा एक परिवार है और हम सब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का परिवार हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बूथ पर बूथ समिति के साथ पन्ना प्रमुखों और वरिष्ठ कार्यकर्ता वरिष्ठजनों के साथ मिलकर होली मनाएंगे। लोग एक-दूसरे को मोदी गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं देंगे। इसके बाद कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को मोदी गुलाल लगाएंगे।
विज्ञापन


महिला कार्यकर्ता भी करेंगी घर-घर संपर्क
शर्मा ने कहा कि पार्टी की महिला कार्यकर्ता भी होली मिलन के तहत घर-घर संपर्क करेंगी और माताओं-बहनों को मोदी गुलाल लगाकर उनको प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का राम-राम कहेंगी। कार्यकर्ता समाज के वरिष्ठजनों, प्रबुद्धवर्ग, गणमान्य व्यक्तियों के साथ पार्टी के की वोटर्स के घर जाकर उन्हें होली की शुभकामनाएं देंगे। उन्होंने कहा कि हमारे सनातन में शोकाकुल परिवार से भी होली के दिन उनके घर जाकर मिलने और उनके दुःख में शामिल होने की प्रथा है। कार्यकर्ता शोकाकुल परिवारों के यहां भी जाकर उनके दुःख में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा यह अभियान प्रदेशभर में होली के दिन ही चलाया जाएगा। सामान्य तौर पर रंगपंचमी तक होली मिलन का कार्यक्रम चलता है। इसलिए होली के बाद भी स्थानीय स्तर पर कार्यकर्ता इस मिलन को निभाते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed