{"_id":"64ce33c9b47ba1c81000c53d","slug":"mp-news-bjp-will-start-election-manifesto-campaign-nath-said-public-will-ask-for-how-much-the-elected-gove-2023-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: भाजपा चुनाव घोषणा पत्र अभियान पर सियासत, नाथ बोले- 'सुझाव' नहीं 'सुलझाव पेटी' लगाना चाहिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: भाजपा चुनाव घोषणा पत्र अभियान पर सियासत, नाथ बोले- 'सुझाव' नहीं 'सुलझाव पेटी' लगाना चाहिए
Sat, 05 Aug 2023 06:09 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Sat, 05 Aug 2023 06:09 PM IST
सार
पीसीसी चीफ बोले भाजपा को ‘सुझाव पेटी’ की जगह जनता की समस्याओं के समाधान के लिए ‘सुलझाव पेटी’ लानी चाहिए, लेकिन भाजपा ऐसा नहीं करेगी क्योंकि लोगों को फ़ालतू के मुद्दों में उलझाये रखने – गुमराह करने में ही वो अपनी राजनीतिक सफलता मानती है।
विज्ञापन
पूर्व सीएम कमलनाथ ( फाइल फोटो )
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगामी विधानसभा चुनाव का घोषणा पत्र बनाने के लिए भाजपा जनता से राय लेगी। ऑफलाइन और ऑनलाइन माध्यम से जनता से सुझाव लिए जाएंगे। इस पर पूर्व सीएम और पीसीसी चीफ कमलनाथ ने तंज कसा है। कमलनाथ ने शनिवार को ट्वीट किया कि भाजपा अपने घोषणा पत्र के लिए विधानसभाओं में सुझाव पेटी लेकर जा रही है, पर जनता भाजपा से पूछेगी कि चुनी हुई सरकार कितने में गिराई?
विज्ञापन
पीसीसी चीफ कमलनाथ ने कहा भाजपा अपना घोषणापत्र बनाने के लिए विधानसभाओं में 'सुझाव पेटी' लेकर जा रही है। जनता सुझाव देने की जगह भाजपा से सवाल पूछेगी कि सौदेबाजी कर आपने जनता की चुनी सरकार को क्यों गिराया? मतलब 'चुनाव-सुझाव' के रूप में सवाल होगा कि चुनी हुई सरकार को क्यों गिराया और ये भी कि कितने में गिराया, और खर्चा किया हुआ पैसा फिर कहां-कहां से कमाया? उन्होंने आगे कहा कि आज जब जनता का भाजपा पर ही विश्वास नहीं रहा है तो उसके घोषणापत्र पर क्या होगा।
विज्ञापन
सुलझाव पेटी लाना चाहिए
कमलनाथ ने कहा कि भाजपा को ‘सुझाव पेटी’ की जगह जनता की समस्याओं के समाधान के लिए ‘सुलझाव पेटी’ लानी चाहिए, लेकिन भाजपा ऐसा नहीं करेगी क्योंकि लोगों को फालतू के मुद्दों में उलझाए रखने और गुमराह करने में ही वो अपनी राजनीतिक सफलता मानती है।
विज्ञापन
नाथ ने कहा कि जनता भाजपा को कुछ सुझाव तो ये देगी कि देश को और न बांटें। नफरत और डर फैलाने का एजेंडा बंद करें। महिलाओं का अब और अपमान न करें। नौकरी-परीक्षा के घोटालों से जन्मी बेरोजगारी से युवाओं को बचाएं। गरीबों, किसानों, मजदूरों का शोषण रोकें। काम-कारोबार व विकास को भ्रष्ट नीतियों से न मारें। आदिवासियों-दलितों का उत्पीड़न-शोषण न करें। मुनाफाखोरों से कमीशन खाकर महंगाई न बढ़ाएं। मप्र को भाजपाई भ्रष्टाचार का मॉडल न बनाएं।
