फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: BJP United Front meeting, workers will knock door to door with Modi mantra

MP News: भाजपा संयुक्त मोर्चा की बैठक, मोदी मंत्र के साथ कार्यकर्ता घर-घर देंगे दस्तक

Sat, 27 May 2023 07:56 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sat, 27 May 2023 07:56 PM IST
सार

प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव ने कहा कि कांग्रेस के डीएनए में हिन्दू विरोधी भावनाएं है। जो देश की सर्वमान्य परंपराएं है उन्हें भी कांग्रेस नहीं मानती है।

विज्ञापन
MP News: BJP United Front meeting, workers will knock door to door with Modi mantra
भाजपा के चार मोर्चा की बैठक आयोजित - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने अपनी तैयारी तेज कर दी है।  मोदी सरकार के 9 वर्ष पूरे होने पर किसान, युवा, अजा और अजजा मोर्चा  30 मई से 30 जून तक विशेष जनसंपर्क अभियान में जुटेगा। इसको लेकर भाजपा ने चारों मोर्चा की बैठक बुलाई। बैठक को राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने चार मोर्चो की संयुक्त बैठक को किया संबोधित किया। भाजपा कार्यकर्ता विशेष जनसंपर्क अभियान के माध्यम से मोदी सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को बताने घर-घर दस्तक देंगे। 
विज्ञापन


पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी सरकार की योजनाएं हर वर्ग के लिए है। समाज का ऐसा कोई वर्ग अछूता नहीं है जो गरीब कल्याण की योजनाओें से लाभान्वित न हुआ हो। प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव ने कहा कि कांग्रेस के डीएनए में हिन्दू विरोधी भावनाएं है। जो देश की सर्वमान्य परंपराएं है उन्हें भी कांग्रेस नहीं मानती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की भारत की अस्मिता विरोधी मानसिकता को भी जनता के समक्ष रखें और उन्हें बताएं कि कांग्रेस हमेशा देश की अवमानना करती आयी है। उन्होंने कहा कि विशेष जनसंपर्क अभियान में पार्टी द्वारा तय कार्यक्रमों के साथ ही हर मोर्चा विधानसभा स्तर पर प्रभावी सम्मेलन आयोजित करें। 
विज्ञापन


पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि मध्यप्रदेश में 30 लाख नवमतदाता है इन्हें अभियान के दौरान युवा मोर्चा पार्टी की विचारधारा से जोडे और नवमतदाताओं को यह बताएं कि कांग्रेस उन्हें गुमराह करने की कोशिश कर रही है। शर्मा ने कहा कि देश और प्रदेश में कांग्रेस मुद्दाविहीन है। कांग्रेस भ्रम का वातावरण फैला रही है। कांग्रेस के इस भ्रम का जवाब भारतीय जनता पार्टी सरकार द्वारा किया गया विकास, गुड गर्वेंनेंस और गरीब कल्याण की योजनाएं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed