फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: BJP State President VD Sharma praised the Congress leader, advised the workers to learn

MP News: शिक्षक दिवस पर भाजपा में शामिल होंगे निजी शिक्षक, वीडी शर्मा बोले- इच्छुक टीचर्स को सदस्यता दिलाएंगे

Sun, 01 Sep 2024 09:52 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sun, 01 Sep 2024 09:52 PM IST
सार


प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि दो सितंबर से औपचारिक रूप से शुरू होने वाले सदस्यता अभियान में निजी शिक्षकों को बड़े पैमाने पर भाजपा की सदस्यता दिलाई जाएगी।

विज्ञापन
MP News: BJP State President VD Sharma praised the Congress leader, advised the workers to learn
वीडी शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिक्षक दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रदेश भर के निजी शिक्षकों को पार्टी से जोड़ने की रणनीति तैयार की है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि दो सितंबर से औपचारिक रूप से शुरू होने वाले सदस्यता अभियान में निजी शिक्षकों को बड़े पैमाने पर भाजपा की सदस्यता दिलाई जाएगी। उन्होंने कहा कि स्वेच्छा से पार्टी से जुड़ने वाले शिक्षकों को सदस्यता दिलाएंगे।
विज्ञापन


वीडी शर्मा ने कहा कि भाजपा का सदस्यता अभियान संगठन का पर्व है, जिसे तेज गति से संपन्न किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य डेढ़ करोड़ सदस्य बनाने का है, जिसे पार करने का हमें पूरा विश्वास है। इस सदस्यता अभियान के जरिए मध्य प्रदेश देशभर में इतिहास बनाएगा। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मोहन यादव की योजनाओं से लाभान्वित लोगों को भी इस अभियान में शामिल किया जाएगा, जो कि हर बूथ पर पार्टी की ताकत बनेंगे।
विज्ञापन


कांग्रेस के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए वीडी शर्मा ने कहा कि जब भी हम बात करते हैं, तो देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गुड गवर्नेंस की बात करते हैं। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि आपके प्रधानमंत्री ने देश का बंटवारा कर दिया था। अनुच्छेद 370 लगाकर देश की एकता अखंडता पर आक्रमण किया गया था। भाजपा ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान को याद किया है और 370 को हटाकर वह कलंक मिटा दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वीडी शर्मा ने कांग्रेस पर तुष्टिकरण और छल-कपट की राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि हम सबका विश्वास जीतने का काम कर रहे हैं, जबकि कांग्रेस के पास केवल नकारात्मक राजनीति का आधार बचा है। मध्य प्रदेश की जनता अब कांग्रेस की असलियत को अच्छे से जान चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed