फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: BJP's protest against Trinamool Congress MP, Kailash Vijayvargiya, VD Sharma will participate

MP News: BJP ने राहुल गांधी और टीएमसी सांसद का पुतला जलाया, वीडी बोले- राहुल और सोनिया गांधी देश से माफी मांगे

Wed, 20 Dec 2023 06:31 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 20 Dec 2023 06:31 PM IST
सार


भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को उपराष्ट्रपति की मिमिक्री करने के विरोध में तृणमूल कांग्रेस के सांसद कल्याण बनर्जी और राहुल गांधी का पुतला जलाया। कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि प्रजातंत्र की रक्षा और संविधानिक पदों पर बैठे लोगों के स्वाभिमान की रक्षा के लिए भाजपा सड़क हैं। 

विज्ञापन
MP News: BJP's protest against Trinamool Congress MP, Kailash Vijayvargiya, VD Sharma will participate
भाजपा ने राहुल गांधी और कल्याण बनर्जी का पुतला जलाया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राज्यसभा के सभापति और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की मिमिक्री करने को लेकर तृणमूल कांग्रेस के सांसद कल्याण बनर्जी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ भाजपा ने भोपाल में प्रदर्शन किया। भाजपा ने राजधानी के रोशनपुरा चौराहे पर दोनों नेता के खिलाफ नारेबाजी और पुतला दहन किया।  इस अवसर पर भजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और इंदौर से विधायक कैलाश विजयवर्गीय, विधायक रामेश्वर शर्मा, विश्वास सारंग, भगवान दास सबनानी समेत अन्य बड़े नेता उपस्थित थे।  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि राहुल गांधी और सोनिया गांधी देश से उपराष्ट्रपति के अपमान के लिए माफी मांगे। 
विज्ञापन


प्रजातंत्र की रक्षा के लिए भाजपा सड़क पर हैं- विजयवर्गीय 
वहीं, कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि राजनीति में विचारधारा अलग हो सकती है, लेकिन आचरण मर्यादित होना चाहिए। टीएमसी के सांसद ने संविधानिक पद पर बैठे उपराष्ट्रपति की मिमिक्री की। उसकी निंदा करने की जगह राहुल गांधी ने वीडियो बनाया। यह कांग्रेस का गंदा चरित्र है कि वह संविधानिक पद पर बैठे लोगों का अपमान करती है। संविधान की धज्जियां उड़ाती है। इसके खिलाफ आज भारतीय जनता पार्टी ने पूरे देश में प्रजातंत्र की रक्षा के लिए और संविधानिक पद पर बैठे लोगों के स्वाभिमान की रक्षा के लिए पुतला दहन किया है। भाजपा प्रजातंत्र की हत्या नहीं होने देगी। उन्होंने कहा कि आज प्रजातंत्र की रक्षा के लिए लिए भाजपा आज सड़क पर है।  बता दें प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ता हाथ में राहुल गांधी और कल्याण बनर्जी क क्रास से कटी तस्वीर के पोस्टर पकड़े हुए थे। इस दौरान वह राहुल गांधीऔर कल्याण बनर्जी मुर्दाबाद के नारे भी लगा रहे थे।  
विज्ञापन


क्या है मामला 
दरअसल शीतकालीन सत्र में सस्पेंड किए विपक्षी दल के सांसद संसद में धरना दे रहे थे। तभी तृणमूल कांग्रेस के सांसद कल्याण बनर्जी ने राज्यसभा के सभापति और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की मिमिक्री करनी शुरू कर दी। इस पर पास बैठे सांसदों ने ठहाके लगाने शुरू कर दिए। इसका वीडियो भी बनाया गया। एक वीडियो में कांग्रेस नेता कल्याण बनर्जी का मिमिक्री करते वीडियो रिकॉर्ड करते देखे जा रहे हैं। इस घटना को उपराष्ट्रपति ने शर्मनाक बताया। साथ ही कहा कि गिरावट की हद होती है। वहीं, इस मामले में दिल्ली में अभिषेक गौतम नाम के व्यक्ति ने संसद में भारत के उपराष्ट्रपति की मानहानि का आरोप लगाते हुए शिकायत दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed