फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: BJP's membership campaign, CM said - contribution of three generations in BJP, only one family in pow

MP News: भाजपा का सदस्यता अभियान, CM बोले- BJP में तीन पीढ़ियों का योगदान, कांग्रेस में एक ही परिवार सत्ता में

Sat, 31 Aug 2024 05:23 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sat, 31 Aug 2024 05:23 PM IST
सार

मुख्यमंत्री ने कांग्रेस नेताओं पर धार्मिक आस्थाओं को लेकर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता वोट मांगने तो आएंगे, लेकिन मंदिर नहीं जाएंगे। आज तक अयोध्या में दर्शन करने के लिए कांग्रेस का कोई भी नेता नहीं गया।

विज्ञापन
MP News: BJP's membership campaign, CM said - contribution of three generations in BJP, only one family in pow
सीएम मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपने सदस्यता अभियान को गति देने के लिए संगठन पर्व का आयोजन किया। भोपाल के टैगोर मण्डल के बूथ क्रमांक-111 पर आयोजित इस कार्यशाला में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कांग्रेस पर तीखे हमले करते हुए पार्टी के विचारों और नीतियों को स्पष्ट रूप से सामने रखा। मुख्यमंत्री ने कहा कि BJP में तीन पीढ़ियों का योगदान है, जबकि कांग्रेस में एक ही परिवार सत्ता में बना हुआ है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को BJP की सदस्यता के महत्व और पार्टी की राष्ट्रवादी विचारधारा के बारे में अवगत कराया। यादव ने कहा कि BJP में नायक नहीं, बल्कि कार्यकर्ता का महत्व है। भारत में कर्तव्यों के हस्तांतरण की परंपरा है, और हमारी पार्टी ने जो कहा, उसे हमेशा पूरा किया है।

विज्ञापन

कांग्रेस ने राम मंदिर निर्माण में लगाया अड़ंगा
मुख्यमंत्री ने अपने भाषण में धारा 370 का जिक्र किया और कांग्रेस की आलोचना की। उन्होंने कहा कि हमारे पहले अध्यक्ष श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने धारा 370 का विरोध करते हुए अपना पद छोड़ दिया था। उन्होंने अपनी शहादत दी, लेकिन कांग्रेस ने जम्मू-कश्मीर में धारा 370 लागू करके बड़ी गलती की थी। कांग्रेस के नेताओं ने कभी कश्मीरी पंडितों और वहां के लोगों के लिए चिंता नहीं की। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर चीन से हाथ मिलाने का भी आरोप लगाया और कहा कि कांग्रेस के नेताओं ने उन लोगों का समर्थन किया, जिन्होंने कहा था कि धारा 370 हटने पर देश में खून की नदियां बह जाएंगी। उन्होंने कहा कि धारा 370 हटने के बाद भी देश में एक चींटी की भी हत्या नहीं हुई। कांग्रेस ने राम मंदिर के निर्माण में भी अड़ंगा लगाया, लेकिन BJP ने अपने वादे को निभाया।

विज्ञापन

मंदिर और धार्मिक आस्थाओं पर कांग्रेस को घेरा 
मुख्यमंत्री ने कांग्रेस नेताओं पर धार्मिक आस्थाओं को लेकर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता वोट मांगने तो आएंगे, लेकिन मंदिर नहीं जाएंगे। आज तक अयोध्या में दर्शन करने के लिए कांग्रेस का कोई भी नेता नहीं गया। राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, या सोनिया गांधी में से कोई भी अयोध्या दर्शन के लिए नहीं पहुंचा। यह जनता के सामने एक बड़ा सवाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम के सवाल पर नेता रह गए हक्के बक्के 
कार्यशाला के अंत में मुख्यमंत्री यादव ने बताया कि BJP का सदस्यता अभियान पूरे देश में जोर-शोर से शुरू होने वाला है। उन्होंने कहा कि BJP कार्यकर्ताओं में सदस्यता अभियान को लेकर जबरदस्त ऊर्जा है। सभी वर्गों के लोग इस अभियान में शामिल होंगे, और रोजगार और उद्योग लगाने को लेकर सरकार लगातार काम कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि BJP का संगठनात्मक ढांचा और पार्टी की विचारधारा दोनों ही कांग्रेस से अलग हैं, और यह फर्क जनता के सामने स्पष्ट है। संगठन पर्व की इस कार्यशाला में कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ, जो आगामी चुनावों में पार्टी को मजबूत करेगा। अंत में, उन्होंने कार्यशाला में BJP नेताओं से भाजपा की पांच निष्ठाओं और भारत में राजनीतिक दलों की संख्या वाले सवाल पूछे। इस पर भाजपा नेता हक्के-बक्के रह गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed