फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: BJP's mega plan, party will add new people at 11 thousand Shakti Kendras and 64 thousand booths

MP News: भाजपा का संगठन पर्व, 11000 शक्ति केंद्रों, 64871 बूथों तक चलेगा सदस्यता अभियान

Wed, 21 Aug 2024 07:02 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 21 Aug 2024 07:02 AM IST
सार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि भाजपा का संगठन पर्व  सर्वस्पर्शी, सर्वव्यापी, सर्वसमावेशी होगा। पार्टी की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला का आयोजन बुधवार को होगा। इसमें संगठन पर्व की रूपरेखा पर चिंतन होगा।

विज्ञापन
MP News: BJP's mega plan, party will add new people at 11 thousand Shakti Kendras and 64 thousand booths
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मध्य प्रदेश में अपना सदस्यता अभियान शुरू करने की घोषणा की है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि यह अभियान 21 अगस्त से शुरू होगा और 31 अगस्त तक चलेगा। अभियान के दौरान, पार्टी कार्यकर्ता 64,871 बूथों तक पहुंचेंगे और लोगों को पार्टी से जुड़ने के लिए प्रेरित करेंगे। अभियान के दौरान, पार्टी चार तरीकों से सदस्यता देगी— मिस्ड कॉल, क्यूआर कोड स्कैन, नमो एप और भाजपा की वेबसाइट के माध्यम से। पार्टी ने राष्ट्रीय स्तर से लेकर हर स्तर पर टोलियों का गठन किया है, जो इस अभियान के संचालन का दायित्व संभालेंगी। शर्मा ने कहा कि संगठन पर्व के लिए राष्ट्रीय स्तर से लेकर हर स्तर पर टोलियों का गठन किया जा रहा है, जो इस अभियान के संचालन का दायित्व संभालेंगी। राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े इस अभियान के प्रभारी हैं। मध्य प्रदेश में महामंत्री भगवानदास सबनानी इसके प्रभारी होंगे। उनके अलावा पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष जीतू जिराती, चौधरी मुकेश सिंह चतुर्वेदी, प्रदेश शासन की राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी, राज्यसभा सांसद सुमेरसिंह सोलंकी, प्रदेश मंत्री रजनीश अग्रवाल इस टोली में शामिल होंगे। जिला स्तर की टोली में एक संयोजक होगा और तीन कार्यकर्ता टोली के सदस्य होंगे। मंडल स्तर पर एक संयोजक और दो सदस्य टोली में शामिल होंगे। प्रदेश के सभी 11000 से अधिक शक्ति केंद्रों पर सदस्यता अभियान के संयोजक नियुक्त किए जाएंगे।  
विज्ञापन


विज्ञापन


शर्मा ने कहा कि प्रदेश स्तर की कार्यशाला बुधवार सुबह 11 बजे से कार्यालय में आयोजित की जाएगी। इस कार्यशाला में प्रदेश के कोर ग्रुप से लेकर प्रदेश के पदाधिकारी, संभाग के प्रभारी, प्रदेश की सदस्यता टोली के सदस्य, लोकसभा एवं राज्यसभा के सांसद, सभी सम्मानीय विधायक, जिलों के अध्यक्ष, जिलों के प्रभारी, जिलों के महामंत्री, मोर्चों के प्रदेश अध्यक्ष एवं महामंत्री, प्रकोष्ठों के प्रदेश संयोजक, विभागों के संयोजक, मीडिया विभाग के सभी सह प्रभारी और प्रवक्तागण, सभी महापौर, जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, जिलों की सदस्यता टोली तथा नगर पालिकाओं के अध्यक्ष भाग लेंगे। इसके बाद 22, 23, 24 अगस्त को सभी जिलों की कार्यशालाएं होंगी। मंडलों की कार्यशाला 25, 26, 27 अगस्त को होंगी। प्रदेश के लगभग 11 हजार शक्ति केंद्रों पर कार्यशालाओं का आयोजन 28 और 29 अगस्त को किया जाएगा। इसके बाद 31 अगस्त को प्रदेश के सभी 64871 बूथों पर एक साथ संगठन पर्व संबंधी कार्यशालाओं का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का यह सर्वस्पर्शी, सर्वसमावेशी आयोजन
अभियान सर्वस्पर्शी, सर्वव्यापी और सर्वसमावेशी होगा। इस अभियान के दौरान शीर्ष स्तर से लेकर बूथ स्तर तक, प्रदेश के हर भौगोलिक क्षेत्र के लोगों को पार्टी से जुड़ने का अवसर प्रदान किया जाएगा। यह अभियान सर्वसमावेशी भी होगा, जिसमें समाज के हर वर्ग को पार्टी के साथ जोड़ा जाएगा। युवाओं, महिलाओं, अनुसूचित जाति, जनजाति, डॉक्टर, कलाकार, खिलाड़ी आदि सभी वर्गों के लोगों तक पार्टी कार्यकर्ता पहुंचेंगे और उन्हें पार्टी से जोड़ेंगे। श्री शर्मा ने कहा कि हमने विधानसभा और लोकसभा चुनाव परिणामों के दृष्टिगत हर बूथ का विश्लेषण किया है और इस अभियान के दौरान हम कमजोर और मजबूत हर तरह के बूथों पर फोकस करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed