{"_id":"644959feb98446522b06feb3","slug":"mp-news-bjp-mp-mla-and-district-president-bhopal-summoned-today-on-the-report-of-14-leaders-2023-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: 14 नेताओं की रिपोर्ट पर भाजपा सांसद, विधायक और जिला अध्यक्ष भोपाल आज तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: 14 नेताओं की रिपोर्ट पर भाजपा सांसद, विधायक और जिला अध्यक्ष भोपाल आज तलब
Wed, 26 Apr 2023 10:36 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Wed, 26 Apr 2023 10:36 PM IST
सार
भाजपा मुख्यालय में गुरुवार सुबह 11 बजे पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी मोर्चा अध्यक्ष, जिला प्रभारी, जिला अध्यक्ष एवं बूथ प्रबंधन के जिला प्रभारियों के साथ बैठक होगी। वहीं, शाम 7 बजे सभी सांसद, विधायकों के साथ बैठक होगी।
विज्ञापन
भाजपा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भाजपा की 14 दिग्गज नेताओं की रिपोर्ट ने चिंता बढ़ा दी है। संगठन ने नेताओं की नाराजगी को दूर करने और जनप्रतिनिधियों को खिलाफ मिली शिकायत पर नसीहत देने के लिए सांसद, विधायक और जिला अध्यक्षों को गुरुवार को भोपाल तलब किया है।
भाजपा मुख्यालय में गुरुवार सुबह 11 बजे पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी मोर्चा अध्यक्ष, जिला प्रभारी, जिला अध्यक्ष एवं बूथ प्रबंधन के जिला प्रभारियों के साथ बैठक होगी। वहीं, शाम 7 बजे सभी सांसद, विधायकों के साथ बैठक होगी। बैठक में पार्टी के प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव, प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा शामिल होंगे। बैठक में पदाधिकारी 'मन की बात' कार्यक्रम और बूथ विजय संकल्प अभियान के साथ ही केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के साथ जनता के बीच जाने को लेकर बनाई योजना की जानकारी देंगे।
बैठक में दिग्गज नेताओं की रिपोर्ट के अनुसार नाराज और असंतुष्ट नेताओं को साधने को लेकर भी चर्चा की जाएगी। इसमें रिपोर्ट के अनुसार जिनकी शिकायत मिली है, उन जनप्रतिनिधियों और नेताओं को चेतावनी भी दी जा सकती है। उनको व्यवहार में सुधार लाने की नसीहत दी जा सकती है। साथ ही जिला पदाधिकारियों और जनप्रतिधियों को नाराज कार्यकर्ताओं को मनाने के लिए प्रयास करने के लिए भी निर्देश दिए जाएंगे। संगठन को मालूम है कि अब चुनाव में कम समय बचा है। ऐसे में नेताओं की नाराजगी का नुकसान पार्टी को हो सकता है।