फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: BJP made 1.81 crore members in 24 days, second phase from 1 to 15 October

MP News: भाजपा ने 24 दिन में बनाए 1.81 करोड़ सदस्य, दूसरा चरण 1 से 15 अक्टूबर तक

Thu, 26 Sep 2024 02:28 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Thu, 26 Sep 2024 02:28 PM IST
सार


मध्य प्रदेश भाजपा पार्टी ने पहले चरण के सदस्यता अभियान में 1.81 करोड़ सदस्य बना लिए हैं। अब पार्टी का दूसरा चरण 1 अक्टूबर से शुरू होगा। इसके चलते 28 सितंबर को सदस्यता अभियान की समीक्षा बैठक होगी। 

विज्ञापन
MP News: BJP made 1.81 crore members in 24 days, second phase from 1 to 15 October
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश भाजपा ने उत्तर प्रदेश के बाद दूसरे नंबर पर 1 करोड़ से ज्यादा सदस्य बनाएं है। भारतीय जनता पार्टी ने दो सितंबर से शुरू सदस्यता अभियान में 25 सितंबर तक 1 करोड़ 81 हजार 437 सदस्य बनाए। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने गुरुवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सिर्फ 24 दिन के अंदर प्रमाणिक एवं पारदर्शी तरीके से 1 करोड़ सदस्य बनाकर नया रिकॉर्ड कायम किया है। लोकतंत्र में किसी राजनीतिक दल के इतने कम समय में रिकॉर्ड बनाना अभूतपूर्व है। संगठन पर्व के पहले चरण में प्रदेश में 1 करोड़ 81 हजार 437 सदस्य बने, जिसमें से 95 लाख ऑनलाइन फॉर्म भरे गए।
विज्ञापन


दिग्गजों ने जमीन पर उतर बनाया रिकॉर्ड 
भाजपा के सदस्यता अभियान में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, मंत्री, सांसद, विधायक और जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं ने एक साथ उतरकर और गली गली घूमकर सदस्य बनाएं। शर्मा ने कहा कि यह बताता है कि मध्य प्रदेश में भाजपा का कार्यकर्ता कर्मठता और संगठन की निष्ठा का आदर्श है। 
विज्ञापन

 
28 सितंबर को सदस्यता अभियान 
शर्मा ने कहा कि पहले चरण के सदस्यता अभियान की 28 सितंबर को समीक्षा की जाएगी। इसमें जिन क्षेत्र में पीछे रहे उन्हें भी अगले चरण में आगे लाने को लेकर योजना बनाई जाएगी। उन्होंने बताया कि दूसरा चरण 1 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक चलेगा। शर्मा ने कहा कि 29 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात कार्यक्रम सुनते हुए सदस्यता अभियान चलाकर सदस्य बनाए जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed