फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: BJP has created 40.92 lakh members so far through digital technology, VD said - Congress does politic

MP News:भाजपा ने डिजिटल तकनीक से अब तक बनाए 40.92 लाख सदस्य, वीडी बोले-कांग्रेस तुष्टिकरण की राजनीति करती है

Mon, 16 Sep 2024 07:34 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Mon, 16 Sep 2024 07:34 PM IST
सार


भारतीय जनता पार्टी के संगठन पर्व में अब तक  डिजिटल तरीकों से अब तक बनाए गए 40,92, 401 सदस्य बनाए है। इसकी जानकारी देते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कांग्रेस पर निशाना साध कर तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया। 
 

विज्ञापन
MP News: BJP has created 40.92 lakh members so far through digital technology, VD said - Congress does politic
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने मीडिया से बातचीत में बताया कि संगठन पर्व में मैदान में 41 लाख कार्यकर्ता उतरे है है। पार्टी का सभी 64871 बूथों पर सदस्य बनाने का अभियान चल रहा है। शर्मा ने बताया कि पार्टी ने डिजिटल तरीकों से अब तक 40,92, 401 सदस्य बनाए है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने भरे 37,7,683 सदस्यता फार्म भरे है। उन्होंने कहा कि इस बार पार्टी के कार्यकर्ता सदस्यता अभियान में नया रिकॉर्ड बनाएंगे। रविवार को किसान सदस्यता दिवस पर एक दिन में 6 लाख सदस्य बनाए गए है। उन्होंने बताया कि संगठन पर्व में अच्छे प्रदर्शन करने वाले 12 जिलों में मंदसौर, इंदौर नगर, अशोकनगर, इंदौर ग्रामीण, उज्जैन नगर, भोपाल नगर, जबलपुर नगर, भोपाल ग्रामीण, पन्ना एवं आगर हैं। और श्रेष्ठ 10 विधानसभों में इंदौर-1, मल्हारगढ, इंदौर-2, भोपाल मध्य, अशोकनगर, गरोठ, आगर, मंदसौर, जबलपुर कैंट एवं नर्मदापुरम शामिल है। शर्मा ने कहा कि 
विज्ञापन

सबसे कमजोर सैलाना विधानसभा में सदस्यता का रिकॉर्ड बनेगा। इस बार पिछले साल की तुलना में तेजी से सदस्य बन रहे। 25 सितंबर को दीनदयाल के जन्म जयंती के मौके पर हर बूथ पर 100 सदस्य बनाने का टारगेट रखा। सदस्य बनाने में देश में मध्य प्रदेश नंबर वन पर आएगा। 
विज्ञापन


सरकार संवेदनशीलता से काम कर रही है
एससीआरबी की रिपोर्ट पर वीडी शर्मा ने कहा कि प्रदेश में क्राइम में कमी आई है। त्वरित कार्यवाही हो रही है। सरकार संवेदनशीलता से काम रही है। कांग्रेस के रिपोर्ट पर सवाल उठाने पर शर्मा ने कहा कि कांग्रेस का काम झूठ बोलना और फैलना है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को जोबट में कांग्रेस विधायक के बेटे द्वारा एक बहन की प्रताड़ना के आरोप पर जवाब देना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस समाज की नहीं वोट बैंक और तुष्टिकरण की राजनीति करती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दिग्विजय सिंह झूठ बोलते और परोसते भी है
दिग्विजय सिंह के भाजपा के सदस्यता अभियान को लेकर सवाल उठाने पर कहा कि दिग्विजय सिंह से झूठ बोलने की सेल बनाना चाहिए। दिग्विजय सिंह झूठ बोलते है और झूठ को ही परोसते है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का हर नेता झूठ बोलता है। उन्होंने कहा कि इनके झूठ बोलने से कुछ नहीं होगा। सदस्यता में कांग्रेस का वोट बैंक खिसक रहा है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed