{"_id":"65a69ff2a7d93a4b890f7687","slug":"mp-news-bjp-divided-29-seats-in-mp-into-7-clusters-and-appointed-in-charge-preparations-for-lok-sabha-electi-2024-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: भाजपा ने MP में 29 सीटों को 7 क्लस्टर में बांट प्रभारी नियुक्त किए, लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: भाजपा ने MP में 29 सीटों को 7 क्लस्टर में बांट प्रभारी नियुक्त किए, लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी
Tue, 16 Jan 2024 08:57 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Tue, 16 Jan 2024 08:57 PM IST
सार
भारतीय जनता पार्टी भाजपा ने लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट गई है। प्रदेश की 29 लोकसभा सीटों को सात कलस्टर में बांट प्रभारी नियुक्त कर दिए हैं।
विज्ञापन
mp bjp
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लोकसभा चुनाव को लेकर मंगलवार को दिल्ली में भाजपा की बड़ी बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान पार्टी ने लोकसभा चुनाव को लेकर देश भर में 146 क्लस्टर बनाए। इसमें मध्य प्रदेश की 29 लोकसभा सीटों को सात क्लस्टर में बांटा गया। इन सात क्लस्टर के प्रभारी नियुक्त कर दिए गए। प्रदेश के दोनों डिप्टी सीएम, तीन मंत्री और दो पूर्व मंत्री को क्लस्टर प्रभारी बनाया गया है। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, संगठन महामंत्री हितानंद समेत सभी क्लस्टर प्रभारी शामिल हुए। इसमें नरोत्तम मिश्रा को ग्वालियर-चंबल क्लस्टर का प्रभारी बनाया गया है। इसमें गुना, ग्वालियर, भिंड, मुरैना लोकसभा सीट शामिल है। इंदौर क्लस्टर की जिम्मेदारी मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को बनाया गया है। इसमें । धार, इंदौर, खंडवा, खरगोन, रतलाम सीट शामिल है।
वहीं, सागर क्लस्टर का का प्रभारी पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह को बनाया गया है। इसमें दमोह, सागर, खजुराहो, टीकमगढ़ सीट शामिल है। रीवा क्लस्टर का प्रभारी राजेंद्र शुक्ल को बनाया गया है। इसमें रीवा, सतना, सीधी ,शहडोल सीट है। जबलपुर क्लस्टर का प्रभारी प्रह्लाद पटेल को बनाया गया है। इसमें बालाघाट, छिंदवाड़ा, मंडला, जबलपुर की सीट शामिल है। वहीं, भोपाल क्लस्टर का प्रभारी विश्वास सारंग को बनाया गया है। इसमें भोपाल, राजगढ़, विदिशा, बैतूल, नर्मदापुरम,सीट शामिल है। इसके अलावा उज्जैन क्लस्टर का प्रभारी जगदीश देवड़ा को बनाया गया है। इसमें देवास, मंदसौर, उज्जैन सीट शामिल है।