फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Big success of Revenue Campaign 2.0, more than 49 lakh cases resolved, CM congratulated

MP News: प्रदेश में राजस्व महाभियान 2.0 को बड़ी सफलता, 49 लाख से अधिक मामलों का हुआ निराकरण

Sun, 01 Sep 2024 05:53 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sun, 01 Sep 2024 05:53 PM IST
सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस अभियान की सफलता पर गर्व जताते हुए इसे जनसेवा के संकल्प का परिणाम बताया। इससे पहले राजस्व महाअभियान 1.0 में 30 लाख से अधिक राजस्व प्रकरणों का निराकरण किया गया था। 
 

विज्ञापन
MP News: Big success of Revenue Campaign 2.0, more than 49 lakh cases resolved, CM congratulated
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश सरकार के 18 जुलाई से 31 अगस्त तक आयोजित "राजस्व महाभियान 2.0" में 49 लाख 15 हजार 311 मामलों का त्वरित निराकरण किया गया। इस महाभियान का उद्देश्य नागरिकों की समस्याओं का तेजी से समाधान करना और उन्हें सुगम सेवाएं उपलब्ध कराना था। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस अभियान की सफलता पर गर्व जताते हुए इसे जनसेवा के संकल्प का परिणाम बताया। इससे पहले राजस्व महाभियान 1.0 में 30 लाख से अधिक राजस्व प्रकरणों का निराकरण किया गया था। 
विज्ञापन


80 लाख से अधिक प्रकरणों का निराकरण
राजस्व महाभियान 2.0 के तहत नामांतरण, बंटवारा, अभिलेख दुरुस्ती और नक्शा तरमीम जैसे मामलों को प्राथमिकता के साथ हल किया गया। इसके साथ ही, 88 लाख से अधिक ई-केवाईसी भी पूरी की जा चुकी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में चलाए गए दोनों राजस्व महाभियानों में अब तक लगभग 80 लाख राजस्व प्रकरणों का निराकरण किया गया है, जो प्रदेश के नागरिकों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए एक बड़ी उपलब्धि है। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने टीम और नागरिकों को दी बधाई
मुख्यमंत्री ने नागरिकों को बेहतर सेवाएं प्रदान करने के लिए समर्पित अधिकारियों और कर्मचारियों की टीम को बधाई दी। उन्होंने उन नागरिकों को भी बधाई दी जिनके लंबित मामलों का निराकरण हुआ है। मुख्यमंत्री ने अपने ट्वीट में कहा कि मुझे बताते हुए खुशी हो रही है कि यह महाभियान नागरिकों की समस्याओं के निराकरण में काफी कारगर सिद्ध हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed