{"_id":"6816ff40db709f6d52020f37","slug":"mp-news-bhopal-s-excellent-performance-in-the-state-grappling-championship-captured-the-third-champion-troph-2025-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: स्टेट ग्रैपलिंग चैंपियनशिप में भोपाल की शानदार प्रदर्शन, 30 मेडल जीतकर तीसरी चैंपियन ट्रॉफी पर जमाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: स्टेट ग्रैपलिंग चैंपियनशिप में भोपाल की शानदार प्रदर्शन, 30 मेडल जीतकर तीसरी चैंपियन ट्रॉफी पर जमाया
Sun, 04 May 2025 11:16 AM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Sun, 04 May 2025 11:16 AM IST
सार
राज्य स्तरीय ग्रैपलिंग चैंपियनशिप में भोपाल जिले की टीम ने अपने दमदार प्रदर्शन से न केवल 30 पदक अपने नाम किए, बल्कि तीसरी चैंपियन ट्रॉफी पर भी कब्जा जमाकर जिले का मान बढ़ाया। खिलाड़ियों ने हर वर्ग में उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए पूरे प्रदेश में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
विज्ञापन
भोपाल टीम ने मार्शल आर्ट्स के क्षेत्र में फिर रचा इतिहास
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश राज्य स्तरीय ग्रैपलिंग चैंपियनशिप में भोपाल जिले की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 30 पदक जीतकर तीसरी चैंपियन ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। इंदौर में एमेच्योर ग्रैपलिंग स्पोर्ट्स एसोसिएशन मध्यप्रदेश एवं इंदौर जिला ग्रैपलिंग एसोसिएशन ने संयुक्त रूप से प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रतियोगिता में प्रदेशभर से 150 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया। यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग के नियमों के अंतर्गत आयोजित इस प्रतियोगिता में भोपाल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। भोपाल की टीम ने 8 स्वर्ण, 17 रजत और 5 कांस्य पदक हासिल किए। प्रतियोगिता के समापन समारोह में विक्रम पुरस्कार विजेता ओमप्रकाश खत्री, मध्यप्रदेश कुश्ती संघ के कोषाध्यक्ष, एवं मध्यप्रदेश ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष ओम सोनी उपस्थित थे। प्रतियोगिता का संचालन अंतरराष्ट्रीय रेफरी संजय पवार, महासचिव, एमपी ग्रैपलिंग एसोसिएशन, और रेफरी कमिशन अध्यक्ष व मुख्य रेफरी महेश कुमार वर्मा के निर्देशन में किया गया। टीम कोच निखिल यादव और वरुण रॉय ने खिलाड़ियों की शानदार उपलब्धियों पर गर्व और प्रसन्नता व्यक्त की।
भोपाल जिले के प्रमुख पदक विजेता खिलाड़ी:
बालिका वर्ग:
नेहा वर्श्नेय (सीनियर, +20 वर्ष, 53 किग्रा) – 2 स्वर्ण पदक
दीपांजलि (U17, 46 किग्रा) – 2 स्वर्ण पदक
बालक सब-जूनियर (U13):
मौलिक अग्निहोत्री (34 किग्रा) – 2 रजत पदक
शमिक (55 किग्रा) – 1 स्वर्ण, 1 रजत पदक
जूनियर वर्ग (U17):
दक्ष शर्मा (69 किग्रा) – 2 स्वर्ण पदक
अनन्या (50 किग्रा) – 2 स्वर्ण पदक
अंडर-20 (U20):
श्रेयांश (54 किग्रा) – 2 स्वर्ण पदक
अमन (54 किग्रा) – 1 रजत, 1 कांस्य पदक
तनिष्क (54 किग्रा) – 1 रजत, 1 कांस्य पदक
राघव (85 किग्रा) – 2 रजत पदक
सीनियर वर्ग (20+):
निखिल यादव (77 किग्रा) – 2 स्वर्ण पदक
कुषाग्र (71 किग्रा) – 2 स्वर्ण पदक
जोशुआ (62 किग्रा) – 2 स्वर्ण पदक
प्रांशु (62 किग्रा) – 1 रजत, 1 कांस्य पदक
यश (62 किग्रा) – 1 कांस्य पदक
विज्ञापन
भोपाल जिले के प्रमुख पदक विजेता खिलाड़ी:
बालिका वर्ग:
नेहा वर्श्नेय (सीनियर, +20 वर्ष, 53 किग्रा) – 2 स्वर्ण पदक
दीपांजलि (U17, 46 किग्रा) – 2 स्वर्ण पदक
बालक सब-जूनियर (U13):
मौलिक अग्निहोत्री (34 किग्रा) – 2 रजत पदक
शमिक (55 किग्रा) – 1 स्वर्ण, 1 रजत पदक
जूनियर वर्ग (U17):
दक्ष शर्मा (69 किग्रा) – 2 स्वर्ण पदक
अनन्या (50 किग्रा) – 2 स्वर्ण पदक
अंडर-20 (U20):
श्रेयांश (54 किग्रा) – 2 स्वर्ण पदक
अमन (54 किग्रा) – 1 रजत, 1 कांस्य पदक
तनिष्क (54 किग्रा) – 1 रजत, 1 कांस्य पदक
राघव (85 किग्रा) – 2 रजत पदक
सीनियर वर्ग (20+):
निखिल यादव (77 किग्रा) – 2 स्वर्ण पदक
कुषाग्र (71 किग्रा) – 2 स्वर्ण पदक
जोशुआ (62 किग्रा) – 2 स्वर्ण पदक
प्रांशु (62 किग्रा) – 1 रजत, 1 कांस्य पदक
यश (62 किग्रा) – 1 कांस्य पदक
