फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Bhopal-Indore will get the first train set by the end of August, the minister virtually inaugurated t

MP News: भोपाल-इंदौर को अगस्त में मिलेगी पहली मेट्रो ट्रेन सेट, मंत्री ने वर्चुअली कोच यूनिट का शुभारंभ किया

Mon, 13 Mar 2023 07:41 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Mon, 13 Mar 2023 07:41 PM IST
सार

नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने वर्चुअली मेट्रो ट्रेन के कोच यूनिट का शुभारंभ किया। मंत्री ने कहा कि 31 अगस्त तक ट्रायल पूरा करना है। हमें उम्मीद है कि आप अगस्त में पहली ट्रेन सेट लेकर आएंगे। 

विज्ञापन
MP News: Bhopal-Indore will get the first train set by the end of August, the minister virtually inaugurated t
नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कोच निर्माण का वर्चुअली शुभारंभ किया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुजरात के वड़ोदरा के पास सावली में स्थित एल्सटॉम फैक्टरी में भोपाल-इंदौर के लिए मेट्रो ट्रेन के कोच बनने का कार्य सोमवार से शुरू हो गया है। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने वर्चुअली मेट्रो ट्रेन के कोच निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। मंत्री ने कहा कि 31 अगस्त तक ट्रायल पूरा करना है। हमें उम्मीद है कि आप अगस्त में पहली ट्रेन सेट लेकर आएंगे। मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में मध्यप्रदेश अपने नगरों का विकास वैश्विक मापदंडों के आधार पर करने की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि समय पर काम पूरा करने के लिए तेज गति से कार्य चल रहा है। 
विज्ञापन

 
पीसी शर्मा बोले- मेट्रो का भूमिपूजन कांग्रेस ने किया
भोपाल और इंदौर में मेट्रो प्रोजेक्ट का श्रेय लेने को लेकर राजनीति भी तेज हो गई। पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक पीसी शर्मा ने कहा कि मेट्रो का भूमिपूजन कांग्रेस ने किया। कांग्रेस ही मेट्रो का लोकार्पण करेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार में ही मेट्रो का सफर शुरू होगा।
विज्ञापन

 
भोपाल में ऑरेंज और ब्लू, इंदौर में येलो लाइन नाम
भोपाल मेट्रो रेल परियोजना में दो मेट्रो कॉरिडोर ऑरेंज और ब्लू लाइन का निर्माण होना है। इनकी कुल लम्बाई 30.95 किलोमीटर है। आरेंज लाइन का प्राथमिकता कॉरिडोर सुभाष नगर से एम्स तक 7 किलोमीटर का है। इंदौर मेट्रो रेल परियोजना में 31.76 किलोमीटर की लम्बी रिंग लाइन बननी है। इसका नाम येलो लाइन दिया गया है। प्राथमिकता कॉरिडोर गांधीनगर से रेडिसन चौराहा तक 17.28 किलोमीटर का है।    
विज्ञापन
विज्ञापन

 
15 साल तक मेंटनेंस करेंगी कंपनी
एल्सटॉम कंपनी भोपाल और इंदौर मेट्रो रेल परियोजनाओं के लिए 3 कोच की 52 ट्रेन अर्थात 156 कोच की आपूर्ति करेगा। भोपाल मेट्रो के लिये 3 कोच की 27 ट्रेन और इंदौर के लिए 3 कोच की 25 ट्रेन आयेंगी। कोच की लम्बाई 22 मीटर और चौड़ाई 2.9 मीटर रहेगी। ट्रेन का 15 वर्षों तक मेंटेनेंस भी कंपनी द्वारा किया जायेगा। साथ ही अनुबंध में रोलिंग स्टाफ, सिग्नलिंग और दूरसंचार की आपूर्ति तथा स्थापना के लिए एक संयुक्त अनुबंध किया गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed