फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Bhopal district came second in the country in Eat Right Challenge, three districts of MP in top 10

MP News: ईट राइट चैलेंज में भोपाल जिला देश में दूसरे स्थान पर आया, एमपी के तीन जिले टॉप 10 में

Thu, 23 Mar 2023 10:02 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Thu, 23 Mar 2023 10:02 PM IST
सार

ईट राइट चैलेंज प्रतियोगिता में भोपाल, ग्वालियर तथा उज्जैन देश में प्रथम दस जिलों में शामिल हुए है। इसी प्रकार देश स्तर पर निकली है सूची के प्रथम पचास जिलों में मध्यप्रदेश के दस जिले शामिल हैं।

विज्ञापन
MP News: Bhopal district came second in the country in Eat Right Challenge, three districts of MP in top 10
राइट टू ईट चैलेंज में भोपाल जिला देश में दूसरे स्थान पर आया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत सरकार द्वारा देश में चलाये गये ईट राइट चैलेंज के गुरुवार को परिणाम आए। इसमें भाग लेने वाले 260 जिलों में भोपाल देश में दूसरे स्थान पर आया है। इसके साथ ही प्रदेश के तीन जिले टॉप 10 में शामिल हुए है। 
विज्ञापन


ईट राइट चैलेंज प्रतियोगिता में भोपाल, ग्वालियर तथा उज्जैन देश में प्रथम दस जिलों में शामिल हुए है। इसी प्रकार देश स्तर पर निकली है सूची के प्रथम पचास जिलों में मध्यप्रदेश के दस जिले शामिल हैं। आगामी 7 जून को केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री के द्वारा प्रतियोगिता के अग्रणी जिलों के नोडल अधिकारियों को पुरूस्कृत किया जायेगा।
विज्ञापन


बता दें होटल और रेस्टारेंट में मिलने वाले खाने की गुणवत्ता को लेकर समय-समय पर कार्रवाई और मिलावटखोरों पर प्रशासन की तरफ से की जा रही कार्रवाई के चलाने वाले अभियान के चलते ही प्रदेश के तीन जिले टॉप टेन में आए है।  आमजन के खान-पान की आदतों में सकारात्मक बदलाव तथा खाद्य प्रतिष्ठानों में आत्म-अनुपालन की प्रवृत्ति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 1 मई 2022 से 15 नवम्बर 2022 तक चलाये गये देशाव्यापी ईट राइट चैलेंज की विभिन्न गतिविधियों के संचालन किया गया था। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल के देश में दूसरा स्थान प्राप्त करने पर बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चैलेंज के अन्तर्गत कलेक्टर भोपाल अविनाश लवानिया के द्वारा प्रारंभ किये गये "न्यूजपेपर में दे खाना, तो बोलो ना- ना" नवाचारों को भारतीय खाद्य संरक्षा और मानक प्राधिकरण, नई दिल्ली द्वारा सराहा गया। जिले के विहित खाद्य सुरक्षा अधिकारी डीके वर्मा ने बताया की जिले में कॉलोनी, मोहल्ला, और दुकानों पर इस अभियान के अंतर्गत जनजागृक्त अभियान चलाया गया जिसमे लोगो ने स्वमेव इच्छा से बढ़चढ़ कर भाग लिया था।

 
इस दौरान देश में प्रथम ईट राइट मिलेट मेले का आयोजन भोपाल में किया गया। अंतर्राष्ट्रीय मिलेट श्री अन्न वर्ष के दौरान प्रदेश में अनेक स्थानों पर मिलेट मेलों का आयोजन किया जा रहा है। इस ईट टू राइट चैलेंज प्रतियोगिता में अनुज्ञप्ति, पंजीयन की संख्या बढ़ाना, नमूना संग्रहण, मिलेट रेसिपी एवं फोर्टिफिकेशन प्रदर्शन, ईट राइट केम्पस, स्टेशन प्रमाणन, भोग प्रमाणन हाईजीन रेटिंग एवं नवाचारी गतिविधियों को पृथक-पृथक अंक प्रदान किये गये
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed