फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Bail of eight accused including Bansal Group director rejected, bribery case to get tender

MP News: घूसखोरी में गिरफ्तार बंसल ग्रुप के डायरेक्टर समेत आठ आरोपियों की जमानत अर्जी खारिज

Tue, 12 Mar 2024 10:20 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Tue, 12 Mar 2024 10:20 PM IST
सार

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने 20 लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के दो अधिकारियों, निजी कंपनी के दो निदेशकों समेत आठ लोगों को गिरफ्तार किया।

विज्ञापन
MP News: Bail of eight accused including Bansal Group director rejected, bribery case to get tender
court - फोटो : istock

विस्तार

सड़क निर्माण का टेंडर हासिल करने के लिए रिश्वत के मामले में गिरफ्तार बंसल ग्रुप के डायरेक्टर समेत आठ आरोपियों की कोर्ट ने जमानत अर्जी खारिज कर दी। 
विज्ञापन


सीबीआई की विशेष कोर्ट में बंसल ग्रुप के डायरेक्टर अनिल बंसल समेत आठ आरोपियों की जमानत याचिका दाखिल की गई थी। कोर्ट ने सुनवाई के बाद मामला गंभीर प्रवृत्ति का मानते हुए अर्जी निरस्त कर दी। 

बता दें केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने 20 लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के दो अधिकारियों, निजी कंपनी के दो निदेशकों समेत आठ लोगों को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद आरोपियों के ठिकानों पर मारे गए छापे और 20 लाख रुपये घूस की रकम मिलाकर सीबीआई ने एक करोड़ 10 लाख रुपये जब्त किए थे। सीबीआई ने एनएचएआई के नागपुर में पदस्थ महाप्रबंधक अरविंद काले, हरदा में पदस्थ उप महाप्रबंधक बृजेश कुमार साहू, भोपाल स्थित बंसल कंस्ट्रक्शन कंपनी के निदेशक अनिल बंसल व कुणाल बंसल और बंसल कंस्ट्रक्शन कंपनी के कर्मचारी सी कृष्णा और छतर सिंह को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed