{"_id":"642da4a4db76578792039295","slug":"mp-news-ashish-singh-appointed-bhopal-collector-in-place-of-kaushalendra-vikram-singh-2023-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: कौशलेंद्र विक्रम सिंह की जगह आशीष सिंह बनाए गए भोपाल कलेक्टर, दो दिन में बदला आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: कौशलेंद्र विक्रम सिंह की जगह आशीष सिंह बनाए गए भोपाल कलेक्टर, दो दिन में बदला आदेश
Wed, 05 Apr 2023 10:38 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Wed, 05 Apr 2023 10:38 PM IST
सार
सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से बुधवार को जारी आदेश के अनुसार 2010 के आईएएस अधिकारी कौशलेंद्र विक्रम सिंह के भोपाल कलेक्टर के पद पर की गई पदस्थापना को संशोधित करते हुए मध्य प्रदेश पयर्टन विकास निगम का प्रबंध संचालक बनाया गया है।
विज्ञापन
भोपाल कलेक्टर बने आशीष सिंह
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राज्य सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के चार अधिकारियों के नवीन पदस्थापना आदेश जारी किए है। इसमें दो दिन पहले कौशलेंद्र विक्रम सिंह का आदेश निरस्त कर आशीष सिंह को भोपाल कलेक्टर बनाया गया है।
सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से बुधवार को जारी आदेश के अनुसार 2010 के आईएएस अधिकारी कौशलेंद्र विक्रम सिंह के भोपाल कलेक्टर के पद पर की गई पदस्थापना को संशोधित करते हुए मध्य प्रदेश पयर्टन विकास निगम का प्रबंध संचालक बनाया गया है। वहीं, मध्य प्रदेश सड़क विकास निगम के प्रबंध संचालक और मध्य प्रदेश राज्य परिसम्पत्ति प्रबंधन कंपनी के प्रबंध संचालक 2010 बैच के आईएएस आशीष सिंह को भोपाल का कलेक्टर बनाया गया हैं।
2009 बैच के आईएएस भोपाल कलेक्टर अविनाश लवानिया की पदस्थापना भी बदलाव किया गया है। उनके जल निगम भोपाल के प्रबंध संचालक के आदेश को संशोधित कर मध्य प्रदेश सड़क विकास निगम का प्रबंध संचालक और मध्य प्रदेश राज्य परिसम्पत्ति प्रबंधन कंपनी के प्रबंध संचालक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है।
विज्ञापन
मध्य प्रदेश पर्यटन विकास निगम भोपाल के प्रबंध संचालक तथा पदेन मध्य प्रदेश शासन पयर्टन विभाग के अपर सचिव 2008 बैच के एस विश्वनाथन को मध्य प्रदेश जल निगम भोपाल का प्रबंध संचालक बनाया गया है। विश्वनाथन के कार्यभार ग्रहण करने पर 1994 बैच के आईएएस संजय कुमार शुक्ला लोक स्वास्थ्य एवं यांत्रिकी विभाग के प्रमुख सचिव मध्य प्रदेश जल निगम के प्रबंध संचालक के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त होंगे।