फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Application for Agniveer now till March 20, online exam will be held between April and May

MP News: अग्निवीर के लिए आवेदन अब 20 मार्च तक, अप्रैल से मई के बीच ऑनलाइन परीक्षा होगी

Fri, 10 Mar 2023 05:20 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Fri, 10 Mar 2023 05:20 PM IST
सार

अग्निवीर रैली के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की तारीख 15 से बढ़ाकर अब 20 मार्च तक कर दी गई है। अब इच्छुक अभ्यार्थी 20 मार्च की रात्रि 12 बजे तक रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे। 

विज्ञापन
MP News: Application for Agniveer now till March 20, online exam will be held between April and May
अग्निवीर भर्ती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अग्निवीर भर्ती रैली के लिए इस वर्ष आयोजित होने वाली रैली की अधिसूचना प्रकाशित की गई है और Join Indian Army की साईट www.joinindianarmy.nic.in पर देखी जा सकती है। सेना भर्ती कार्यालय भोपाल के संचालक कर्नल सब्यसाची बाकुंडी ने बताया कि अग्निवीर रैली के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की तारीख 15 से बढ़ाकर अब 20 मार्च तक कर दी गई है। अब इच्छुक अभ्यार्थी 20 मार्च की रात्रि 12 बजे तक रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे। 
विज्ञापन


इस वर्ष से भर्ती नई प्रक्रिया के तहत होगी। रजिस्ट्रेशन के बाद आगामी अप्रैल से मई 2023 के बीच ऑनलाइन परीक्षा होगी। इसके बाद चयनित अभ्यर्थियों को ही शारीरिक परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी किए जाएंगे। इस अधिसूचना के साथ वूमैन मिलिट्री पुलिस, नर्सिंग सहायक व वैटनरी एवं सिपाही फारमा की अधिसूचनाएं प्रकाशित हो चुकी है और ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 20 मार्च 2023 तक खुला रहेगा। आवेदक को यदि आवेदन में किसी भी प्रकार की कठिनाई आ रही हो तो वेबसाइट पर दी गई वीडियो को देखकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण की जा सकती है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed