फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Anmol 2.0 portal launched, CM said- will make Madhya Pradesh a leader in health sector

MP News: अनमोल 2.0 पोर्टल का शुभारंभ, सीएम बोले- मध्यप्रदेश को स्वास्थ्य क्षेत्र में बनाएंगे अग्रणी

Mon, 07 Apr 2025 08:46 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Mon, 07 Apr 2025 08:46 PM IST
सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश को स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अग्रणी बनाने के लिए सरकार की निरंतर कोशिशों का जिक्र किया। उन्होंने सोमवार को विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर होटल कोर्टयार्ड मैरियट में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समाज को स्वास्थ्य क्षेत्र में सक्रिय करने की आवश्यकता पर जोर दिया।

विज्ञापन
MP News: Anmol 2.0 portal launched, CM said- will make Madhya Pradesh a leader in health sector
सीएम विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश को स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अग्रणी बनाने के लिए सरकार निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने सोमवार को विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर होटल कोर्टयार्ड मैरियट में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि समाज को भी स्वास्थ्य क्षेत्र में सक्रिय करना आवश्यक है। इस कार्यक्रम में उन्होंने मातृ-शिशु संजीवन मिशन रणनीति दस्तावेज और अनमोल 2.0 पोर्टल का शुभारंभ किया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- MP News: मध्य प्रदेश में पुलिस के 8,000 पदों पर भर्ती जल्द शुरू होगी, छह साल बाद सब इंस्पेक्टर की भर्ती
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने कोरोना काल में प्रभावी नेतृत्व दिखाया और टीकाकरण अभियान को सफलतापूर्वक चलाया। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को अनमोल 2.0 पोर्टल शुरू करने पर बधाई दी और कहा कि यह राज्य के स्वास्थ्य प्रबंधन में एक महत्वपूर्ण कदम है। मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य में मेडिकल कॉलेजों की संख्या बढ़ रही है और पीपीपी मॉडल के तहत अस्पतालों के संचालन में सुधार की पहल की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- MP News: ग्वालियर में विवेकानंद नीडम आरओबी तैयार, सीएम कल को जनता को समर्पित करेंगे

मुख्यमंत्री ने प्रदेश में मेडिकल पर्यटन को बढ़ावा देने की बात करते हुए कहा कि प्रदेश के बड़े शहरों में निजी अस्पतालों को प्रमोट किया जाएगा और नए अस्पतालों को 40% तक सब्सिडी दी जाएगी। इसके अलावा, हवाई एंबुलेंस सेवा और हेलीकॉप्टर सेवाओं के माध्यम से गंभीर रोगियों को अस्पतालों तक पहुंचाने की व्यवस्था की जा रही है। आयुष्मान कार्ड धारकों के लिए यह सेवाएं नि:शुल्क प्रदान की जा रही हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार और विस्तार के साथ मध्यप्रदेश को स्वास्थ्य क्षेत्र में अग्रणी बनाने के प्रयास जारी रहेंगे।

ये भी पढ़ें- Bhopal News: सीआईडी आरक्षक के घर से हजारों का सामान चोरी, महीने भर बाद दर्ज हुई एफआईआर, बेटे के दोस्त पर शक

उप मुख्यमंत्री  राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि मध्यप्रदेश ने स्वास्थ्य क्षेत्र में महत्वपूर्ण सुधार किए हैं, जैसे कि मातृ और शिशु मृत्यु दर में कमी और गर्भवती महिलाओं का पंजीकरण बढ़ाना। उन्होंने गर्भवती महिलाओं को नियमित जांच करवाने की अपील की और कहा कि राज्य स्वास्थ्य सेवाओं को सतत मजबूत कर रहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed