फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Assembly Election 2023: Amit Shah to Visit Bhopal on 29 July for Madhya Pradesh Election Equation

MP Election 2023: अमित शाह ने भोपाल को बनाया बेस कैंप, कल फिर चुनावी रणनीति पर नेताओं के साथ करेंगे मंथन

Fri, 28 Jul 2023 08:38 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Fri, 28 Jul 2023 08:38 AM IST
सार

BJP MP Election 2023 Roadmap: भाजपा के कार्यकर्ता महाकुंभ को आचार संहिता लगने से पहले PM नरेंद्र मोदी संबोधित कर कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगे। कार्यकर्ता महाकुंभ में भाजपा ने छह से सात लाख कार्यकर्ताओं को भोपाल में एकत्र करने की योजना बनाई है।

विज्ञापन
MP Assembly Election 2023: Amit Shah to Visit Bhopal on 29 July for Madhya Pradesh Election Equation
अमित शाह 29 जुलाई को भोपाल आएंगे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव हैं। इससे पहले प्रमुख राजनीतिक दल तैयारी में जुट गए हैं। भाजपा की तैयारी की कमान केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने अपने हाथ में ले ली है। बुधवार को भाजपा प्रदेश कोर ग्रुप के साथ बैठक के बाद अब शाह शनिवार शाम को फिर भोपाल आएंगे और चुनिंदा नेताओं के साथ चुनावी रणनीति पर चर्चा करेंगे। 
विज्ञापन


केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बुधवार को प्रदेश भाजपा कोर ग्रुप के साथ बैठक कर विजय संकल्प यात्रा का रोडमैप तैयार कर लिया है। यह यात्रा उज्जैन, चित्रकूट, ग्वालियर, जबलपुर और एक अन्य स्थान से निकलेगी। सितंबर की शुरुआत में शुरू होकर यह यात्रा अंतिम सप्ताह में समाप्त होगी। इसके लिए ऐसी योजना बनाई जा रही है कि सभी यात्रा एक साथ भोपाल में होने वाले कार्यकर्ता महाकुंभ के आयोजन पर समाप्त हों। इस महाकुंभ को आचार संहिता लगने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संबोधित कर कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगे। कार्यकर्ता महाकुंभ में भाजपा ने छह से सात लाख कार्यकर्ताओं को भोपाल में एकत्र करने की योजना बनाई है।  
विज्ञापन


शनिवार को फिर आएंगे शाह
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह रविवार को इंदौर में कार्यक्रम में शामिल होने से पहले शनिवार शाम पांच बजे भोपाल आएंगे। इसके बाद रात भोपाल में ठहरने के बाद सुबह इंदौर रवाना होंगे। शाह भोपाल में पार्टी मुख्यालय में चुनिंदा नेताओं के साथ बैठक करेंगे। शाह ने पिछली बैठक में नाराज नेताओं को मनाने के निर्देश पार्टी नेताओं को दिए थे। शाह का मानना है कि नाराज नेताओं को छोड़कर चुनाव में नहीं जा सकते। इसको लेकर शाह बैठक में लगातार चर्चा कर रहे हैं। दूसरा नेताओं में आपसी तालमेल और सामंजस्य के साथ चुनाव की तैयारी में जुटने को कह चुके हैं। वहीं, निष्क्रिय कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने और कांग्रेस को आक्रामक तरीके से जवाब देने को कह चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
कमजोर सीटों पर माइक्रो मैनेजमेंट होगा
पार्टी सूत्रों का कहना है कि शाह का फोकस पार्टी की कमजोर सीटों पर है। इन सीटों पर पार्टी की कमजोर पकड़ के कारणों के साथ ही अब तक संगठन की तरफ से किए कामों की जानकारी के साथ मंथन किया जा रहा है। इन सीटों को जीतने के लिए माइक्रो मैनेजमेंट कर जीतने की रणनीति तैयार की जा रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed