{"_id":"673dde761db4dd2665013040","slug":"mp-news-after-reviewing-gujarat-cm-dashboard-cm-said-best-use-of-technology-for-citizen-convenience-2024-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: गुजरात सीएम डैशबोर्ड का अवलोकन कर बोले सीएम-नागरिक सुविधा के लिए प्रौद्योगिकी का बेहतरीन उपयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: गुजरात सीएम डैशबोर्ड का अवलोकन कर बोले सीएम-नागरिक सुविधा के लिए प्रौद्योगिकी का बेहतरीन उपयोग
Wed, 20 Nov 2024 06:35 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Wed, 20 Nov 2024 06:35 PM IST
सार
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुजरात के गांधीनगर में सीएम डैशबोर्ड का अवलोकन किया। उन्होंने इसे नागरिक सुविधा और प्रशासनिक सुधार के लिए प्रौद्योगिकी के उपयोग का बेहतरीन उदाहरण बताया। मुख्यमंत्री ने ई-गवर्नेंस के तहत विभिन्न तकनीकी व्यवस्थाओं और डैशबोर्ड की कार्यप्रणाली की जानकारी ली।
विज्ञापन
सीएम डॉ. मोहन यादव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री ने डैशबोर्ड पर डाटा कलेक्शन, इंटीग्रेशन, वैलिडेशन और परफॉर्मेंस मेजरमेंट की प्रक्रियाओं को देखा। उन्होंने बताया कि डैशबोर्ड के जरिए सरकारी योजनाओं और कार्यक्रमों की निगरानी प्रभावी रूप से हो रही है। यह प्लेटफ़ॉर्म योजनाओं की प्रगति और क्रियान्वयन की गति को मापने में सहायक है। डैशबोर्ड पर सरकारी विभागों के प्रदर्शन संकेतकों को ट्रैक किया जाता है, जो विकास और प्रशासन में पारदर्शिता सुनिश्चित करते हैं। मुख्यमंत्री ने इसे नागरिक संतुष्टि और शासन को उत्तरदायी बनाने की दिशा में मील का पत्थर बताया।
गुजरात का सीएम डैशबोर्ड एक ऐसा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है, जो स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क निर्माण, और अन्य बुनियादी क्षेत्रों में प्रशासनिक सुधार और बेहतर प्रदर्शन में सहायक है। यह स्थानीय प्रशासन की दक्षता बढ़ाने और योजनाओं की समयबद्ध क्रियान्वयन को सुनिश्चित करता है। मुख्यमंत्री ने इस प्लेटफ़ॉर्म को मध्यप्रदेश में लागू करने की संभावना पर भी विचार करने की बात कही। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि गुजरात का सीएम डैशबोर्ड प्रौद्योगिकी का बेहतरीन उपयोग है। यह सरकार और नागरिकों के बीच एक पारदर्शी और प्रभावी संवाद स्थापित करने में सहायक है। मध्यप्रदेश भी ई-गवर्नेंस के माध्यम से इसी तरह की तकनीकी पहल को अपनाने की दिशा में काम करेगा।