MP News:क्यूआर कोड स्कैन कर जोड़े मतदाता सूची में नाम, पूर्व सीएम की युवाओं से अपील
क्यूआर कोड को स्कैन कर फॉर्म-6 भरना होगा। इसमें जरूरी जानकारी के साथ निवास और आयु का प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा। नए मतदाताओं के जुड़े परिचय पत्र डाक के माध्यम से घर पहुंचाए जा रहे है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्व सीएम कमलनाथ ने लिखा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी किए गए इस “क्यूआर कोड” के माध्यम से आप मतदाता के रूप में अपना पंजीकरण कर मतदाता बन सकते हैं। नाथ ने कहा कि मैं मध्यप्रदेश के सभी युवाओं से अपील करता हूं कि, वे इस “क्यूआर कोड” के माध्यम से मतदाता सूची में नाम अवश्य दर्ज करायें और मध्यप्रदेश को एक अच्छी और सच्ची सरकार देने की दिशा में अपना पहला कदम आगे बढ़ायें। पूर्व सीएम ने लिखा कि याद रहे ! आपका सही मतदान ही मध्यप्रदेश को सही दशा, सही दिशा और सही नेतृत्व दे सकता है। आपका सही मतदान लोकतंत्र को मज़बूत करेगा और अपना मध्यप्रदेश बदलाव की इबारत लिखेगा। आइए सजग और ज़िम्मेदार मतदाता बनें और सच्चाई का साथ देने का संकल्प लें।
प्रिय भाइयों व बहनों,
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी किए गए इस “क्यूआर कोड” के माध्यम से आप मतदाता के रूप में अपना पंजीकरण कर मतदाता बन सकते हैं।
मैं मध्यप्रदेश के सभी युवाओं से अपील करता हूँ कि, वे इस “क्यूआर कोड” के माध्यम से मतदाता सूची में नाम अवश्य दर्ज करायें और… pic.twitter.com/sYs2T1UlwBविज्ञापन विज्ञापन— Kamal Nath (@OfficeOfKNath) July 16, 2023
बता दें मोबाइल से क्यूआर कोड को स्कैन कर फॉर्म-6 भरना होगा। इसमें जरूरी जानकारी के साथ निवास और आयु का प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा। नए मतदाताओं के जुड़े परिचय पत्र डाक के माध्यम से घर पहुंचाए जा रहे है।
