{"_id":"643bc47c2cc47bfad20e5f35","slug":"mp-news-aap-s-protest-in-bhopal-by-singing-ramdhun-on-calling-kejriwal-for-cbi-questioning-2023-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: केजरीवाल को सीबीआई के पूछताछ के लिए बुलाने पर ‘आप’ का भोपाल में रामधुन गाकर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: केजरीवाल को सीबीआई के पूछताछ के लिए बुलाने पर ‘आप’ का भोपाल में रामधुन गाकर प्रदर्शन
Sun, 16 Apr 2023 03:18 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Sun, 16 Apr 2023 03:18 PM IST
सार
आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार बेहतर काम करने वाली सरकार और अरविंद केजरीवाल को परेशान कर रही हैं। दिल्ली में हो रहे विकास कामों से भाजपा घबराई हुई है।
विज्ञापन
भोपाल में आप ने केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सीबीआई के द्वारा पूछताछ के लिए बुलाए जाने का मध्य प्रदेश में आम आदमी पार्टी (आप) ने विरोध किया। भोपाल के रोशनपुरा चौराहे पर आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। और रामधुन गाकर केंद्र सरकार को सद्भुद्धि देने की कामना की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार जांच एजेंसियों का बेजा इस्तेमाल कर रही हैं।
आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार बेहतर काम करने वाली सरकार और अरविंद केजरीवाल को परेशान कर रही हैं। दिल्ली में हो रहे विकास कामों से भाजपा घबराई हुई है। भाजपा शासित राज्य विकास के मामलें में दिल्ली की बराबरी नहीं कर पा रहे हैं। यही वजह है कि भाजपा और केंद्र सरकार के द्वारा दिल्ली की सरकार को परेशान किया जा रहा है।
आम आदमी पार्टी प्रवक्ता रमाकांत पटेल ने कहा कि विकास के मामले में बरारी न कर पाने वाली भाजपा अब केवल आम आदमी पार्टी और उसके नेताओं को परेशान करने में जुट है, लेकिन उसके मंसूबे पूरे नहीं होंगे। आम आदमी पार्टी ईडी और सीबीआई से डरने वाली नहीं हैं। जनता सब समझ रही है। जनता भाजपा सरकार को इसका जवाब देगी। पार्टी की तरफ से भोपाल के अलावा ग्वालियर, इंदौर, रीवा, सागर, समेत सभी जिलों में आम आदमी पार्टी ने केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।