फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: 9 IAS transferred, Anupam Rajan became PS of Higher Education Department, Sukhbir Singh became Chief

MP News: नौ IAS के ट्रांसफर, अनुपम राजन को उच्च शिक्षा की कमान, सुखबीर सिंह बने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी

Tue, 20 Aug 2024 11:31 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Tue, 20 Aug 2024 11:31 PM IST
सार



मध्य प्रदेश की डॉ. मोहन यादव सरकार ने 9 भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारियों के ट्रांसफर आदेश जारी किए है। इसमें अनुपम राजन को उच्च शिक्षा विभाग का प्रमुख सचिव तथा उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग के प्रमुख सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। 

विज्ञापन
MP News: 9 IAS transferred, Anupam Rajan became PS of Higher Education Department, Sukhbir Singh became Chief
मंत्रालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के नौ अधिकारियों के ट्रांसफर आदेश जारी किए हैं। अनुपम राजन को उच्च शिक्षा विभाग का प्रमुख सचिव तथा उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग के प्रमुख सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। 
विज्ञापन

सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से मंगलवार को जारी आदेश में राजन की जगह प्रमुख सचिव उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग तथा उच्च शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे सुखबीर सिंह को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी तथा विधि एवं विधायी कार्य विभाग का प्रमुख सचिव (केवल निर्वाचन संबंधी कार्य के लिए) बनाया गया है। 
विज्ञापन


इसके अलावा वाणिज्यिक कर विभाग तथा कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग के प्रमुख सचिव का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे अमित राठौर को वित्त विभाग तथा वाणिज्यिक कर का प्रमुख सचिव और कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। इसके अलावा खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मध्य प्रदेश के आयुक्त सह संचालक रवींद्र सिंह को मध्य प्रदेश शासन में सचिव बनाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा कृषि विपणन बोर्ड सह आयुक्त मंडी के प्रबंध संचालक श्रीमन शुक्ल को शहडोल संभाग का कमिश्नर बनाया गया है। वहीं, मेट्रो रेल कॉर्पाेरेशन लिमिटेड भोपाल तथा परिवहन विभाग के सचिव सिबि चक्रवर्ती एम को खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्त संरक्षण विभाग के आयुक्त सह संचालक तथा मध्य प्रदेश राज्य भंडार गृह निगम का प्रबंध संचालक बनाया गया है। 


वहीं, कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग में उप सचिव ऋषि गर्ग को राज्य योजना आयोग का सदस्य सचिव तथा आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग का आयुक्त बनाया गया है। इसके अलावा रोजगार गारंटी परिषद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एस. कृष्ण चैतन्य को मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड का प्रबंध संचालक और मध्य प्रदेश शासन में उप सचिव अवि प्रसाद को रोजगार गारंटी परिषद का मुख्य कार्यपालन अधिकारी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed