फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: 730 PM Shree school will open in the state, 100 bed medical college will open in Budhni

MP News: प्रदेश में 730 पीएम श्री स्कूल खुलेंगे, बुधनी में 100 बिस्तर का मेडिकल कॉलेज खुलेगा

Tue, 04 Apr 2023 01:56 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Tue, 04 Apr 2023 01:56 PM IST
सार

अब प्रदेश पर आधारित कहानी/स्क्रिप्ट पर प्रदेश में फिल्मांकन एवं फिल्म निर्माण के लिए फिल्म की लात के 50 प्रतिशत अथवा पांच करोड़ जो भी कम हो का विशेष अनुदान नहीं मिलेगा।

विज्ञापन
MP News: 730 PM Shree school will open in the state, 100 bed medical college will open in Budhni
शिवराज कैबिनेट (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रालय में हुई कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसले लिए गए। कैबिनेट ने 730 पीएम-श्री स्कूल खोलने और बुधनी में 100 बिस्तर का मेडिकल कॉलेज खोलने के प्रस्ताव को मंजूरी दी।

विज्ञापन

प्रदेश के 313 विकासखंडों व नगर निकायों में दो-दो पीएम श्री स्कूल खोले जाएंगे। यानी विकासखंडों में कुल 626 और 52 जिलों के नगर निकायों में 104 स्कूलों को पीएम श्री स्कूल के रूप में चिन्हित किया जाएगा। 
विज्ञापन


चिन्हित स्कूलों में एक प्रारंभिक शिक्षा के लिए (कक्षा पहली से आठवीं तक) एवं दूसरा उच्चतर माध्यमिक शिक्षा के लिए संचालित होगा। पीएम श्री स्कूल के लिए 60:40 के अनुपात में केंद्र और राज्य सरकार राशि वहन करेगी। प्रदेश के सभी 730 पीएम श्री स्कूलों में प्रतिवर्ष 277 करोड़ 40 लाख रुपये का खर्चा आएगा। इसमें से 110 करोड़ 96 लाख रुपये राज्य सरकार देगी। यह परियोजना पांच वर्ष की है। इस अवधि में 554 करोड़ 40 लाख रुपये का व्यय भार राज्य सरकार पर आएगा। योजना के पांच वर्ष बाद इसका संचालन पूरी तरह राज्य सरकार द्वारा किया जाएगा। स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता, समानता एवं शिक्षा की सुविधा की पहुंच का समावेश किया जाएगा। देश में 14 हजार 500 पीएमश्री स्कूल की स्थापना का लक्ष्य रखा गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
बुधनी में मेडिकल कॉलेज के लिए 714 करोड़
कैबिनेट ने सीहोर जिले की बुधनी तहसील में नवीन मेडिकल कॉलेज के लिए 714 करोड़ 91 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति दी। मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की 100 सीटें होंगी और 500 बिस्तरों का संबद्ध अस्पताल स्थापित किया जाएगा। साथ-साथ नर्सिंग पाठ्यक्रमों के लिए 60 सीटों की क्षमता का नर्सिंग महाविद्यालय और पैरामेडिकल पाठ्यक्रमों के लिये 60 सीटों की क्षमता का पैरामेडिकल महाविद्यालय स्थापित किया जाएगा। मेडिकल कॉलेज खुलने से होशंगबाद, इटारसी, पिपरिया, बैतूल एवं आसपास के जिलों को चिकित्सा सुविधाएं पास में और आसानी से मिलेगी।  
 
खाद्यान्न खरीदी और अन्य खर्च की राशि को स्वीकृति
कैबिनेट ने प्रदेश में समर्थन मूल्य विकेंद्रीकृत योजना के तहत खाद्यान्न की खरीदी और सार्वजनिक वितरण प्रणाली व अन्य योजनाओं के संचालन एवं घाटा पूर्ति के लिए 29 हजार 400 करोड़ रुपये की राशि को स्वीकृति दी। यह राशि एक अप्रैल 2023 से 31 मार्च 2024 की एक वर्ष की अवधि के लिए होगी। शासकीय प्रत्याभूति से उपलब्ध राशि के अलावा होगी। बाकी राशि की वित्त व्यवस्था ज्यादा ब्याज दर वाली खाद्यान्न साख सीमा से की जाएगी।  

सरकारी हेलीकाप्टर बेल-430 के स्पेयर्स बेचे
कैबिनट ने सरकारी हेलीकाप्टर बेल-430 के स्पेयर्स एवं स्पेयर इंजिन बेंगलुरू की संस्था मेसर्स डेक्कन चार्टर्स प्रालि को बेचने की अनुमति दी। संस्था ने विक्रय के लिए जारी निविदा में दो करोड़ 36 लाख रुपये का प्रस्ताव दिया था। यह निर्धारित ऑफसेट मूल्य राशि दो करोड़ 24 लाख रुपये से अधिक है।  
 
ये निर्णय भी हुए : फिल्मों के लिए विशेष अनुदान नहीं
-
मध्य प्रदेश फिल्म पर्यटन नीति-2020 के अहम प्रावधान को खत्म करने को भी स्वीकृति दे दी। अब प्रदेश पर आधारित कहानी/स्क्रिप्ट पर प्रदेश में फिल्मांकन एवं फिल्म निर्माण के लिए फिल्म की लागत के 50 प्रतिशत अथवा पांच करोड़, जो भी कम हो का विशेष अनुदान नहीं दिया जाएगा। अब किसी फिल्म के इस तरह के अनुदान के लिए साधिकार समिति को भेजा जाएगा। समिति निर्णय लेगी।

- एकात्म शिक्षण समिति भैंसोदा तहसील नलखेड़ा, जिला आगर को ग्राम भैंसोदा स्थित शासकीय भूमि सर्वे नंबर 976 रकबा 0.640 हेक्टेयर, 977 रकबा 0.550 हेक्टेयर, 979 रकबा 0.110 हेक्टेयर इस तरह कुल रकबा 1.300 हेक्टेयर भूमि का स्थाई पट्टा देने का निर्णय लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed