फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: 27 millionaires among 88 candidates in the first phase in MP, Nakul Nath is the richest candidate in

MP News: एमपी में पहले चरण के 88 प्रत्याशियों में 27 करोड़पति, नकुलनाथ देश में सबसे अमीर प्रत्याशी

Mon, 08 Apr 2024 07:46 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Mon, 08 Apr 2024 07:46 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के पहले चरण की छह लोकसभा सीटों के 88 प्रत्याशियों में से 27 करोड़पति हैं। इसमें नकुलनाथ 716 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ इस चरण के प्रत्याशियों में देश में सबसे अमीर प्रत्याशी हैं 

विज्ञापन
MP News: 27 millionaires among 88 candidates in the first phase in MP, Nakul Nath is the richest candidate in
सांसद नकुलनाथ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश में चार चरणों में लोकसभा का चुनाव है। इसमें प्रथम चरण में जबलपुर, मंडला, बालाघाट, छिंदवाड़ा, सीधी और शहडोल में 19 अप्रैल को मतदान होगा। इन सीटों पर 88 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनके हलफनामे को लेकर एडीआर ने रिपोर्ट जारी की है। इसके अनुसार प्रदेश की 6 सीटों के 88 प्रत्याशियों में 27 यानी 31 प्रतिशत प्रत्याशी करोड़पति हैं। वहीं, 17 पर आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें 9 पर अपराध गंभीर प्रकृति के हैं। मध्य प्रदेश से छिंदवाड़ा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी और सांसद नकुलनाथ 716 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ देश में सबसे अमीर प्रत्याशी हैं। 49 वर्षीय नकुलनाथ की अचल संपत्ति 668 करोड़ रुपये और चल संपत्ति 48 करोड़ रुपये है। उनकी कुल संपत्ति 716 करोड़ रुपये है। उन्होंने अपने वार्षिक आय आयकर रिटर्न में 12 करोड़ रुपये बताई है। इसमें उनकी पत्नी और आश्रित की इनकम भी शामिल है। नाथ ने अपने स्वयं की वार्षिक आय 7 करोड़ रुपये बताई है। 
विज्ञापन


नकुल की संपत्ति बंटी साहू से 20 गुना ज्यादा 
नकुलनाथ के बाद दूसरे नंबर पर संपत्ति में सीधी से कांग्रेस प्रत्याशी 49 वर्षीय कमलेश्वर पटेल हैं। उनकी कुल संपत्ति 39 करोड़ रुपये है। उनके बाद तीसरे नंबर पर छिंदवाड़ा से भाजपा प्रत्याशी विवेक बंटी साहू हैं। 45 वर्षीय साहू ने अपनी कुल संपत्ति 36 करोड़ रुपये बताई है। जबलपुर से भाजपा प्रत्याशी 54 वर्षीय आशीष दुबे 35 करोड़ संपत्ति के साथ चौथे स्थान पर हैं। इसके बाद बालाघाट से कांग्रेस प्रत्याशी 49 वर्षीय सम्राट सारस्वत पांचवें स्थान पर हैं।  
विज्ञापन


17 प्रत्याशियों पर आपराधिक मामले  
मध्य प्रदेश के 88 प्रत्याशियों में से 17 प्रत्याशियों ने अपने हलफनामे में अपराधिक मामले घोषित किए हैं। इसमें भी नौ प्रत्याशियों ने गंभीर आपराधिक मामले घोषित किए हैं। इसमें बालाघाट, छिंदवाड़ा, जबलपुर, सीधी में चार-चार प्रत्याशी पर आपराधिक मामले दर्ज हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सबसे ज्यादा 19 प्रत्याशी जबलपुर में 
लोकसभा चुनाव के पहले चरण में मध्य प्रदेश में 88 प्रत्याशी मैदान में है। 19 अभ्यर्थियों ने अपना नामांकन वापस ले लिया था और 9 का नामांकन खारिज हुआ था। पहले चरण में सबसे ज्यादा जबलपुर में 19, शहडोल में 10, सीधी में 17, छिंदवाड़ा में 15, मंडला में 14 और बालाघाट में 13 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। पहले चरण के लिए 19 अप्रैल को मतदान होगा और सभी चरणों का 4 जून को एकसाथ नतीजा आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed