फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: 24 hours operation at Bhopal Raja Bhoj Airport from October 1, flights will be able to come and go ev

MP News: भोपाल राजा भोज एयरपोर्ट पर एक अक्टूबर से 24 घंटे ऑपरेशन, नाइट में भी आ-जा सकेगी फ्लाइट

Sun, 29 Sep 2024 03:31 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sun, 29 Sep 2024 03:31 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के इंदौर के बाद भोपाल का राजा भोज एयरपोर्ट दूसरा नाइट ऑपरेशन शुरू करने वाला एयरपोर्ट होगा। इंदौर में 2018 में नाइट ऑपरेशन शुरू हुआ था। 

विज्ञापन
MP News: 24 hours operation at Bhopal Raja Bhoj Airport from October 1, flights will be able to come and go ev
राजाभोज एयरपोर्ट, भोपाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी भोपाल का राजा भोज एयरपोर्ट एक अक्टूबर से 24 घंटे खुला रहेगा। अब यहां रात भी सभी सुविधाएं मिलेंगी। एयरपोर्ट प्रशासन ने 24 घंटे एयरपोर्ट शुरू करने की सभी तैयारी पूरी कर ली है। अभी भोपाल एयरपोर्ट सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक ही खुला रहता है। रात 11 बजे एयरपोर्ट को पूरी तरह बंद कर दिया जाता है। मध्य प्रदेश में अभी सिर्फ इंदौर एयरपोर्ट में ही रात में संचालन होता है। अब प्रदेश में नाइट ऑपरेशन शुरू होने वाला भोपाल दूसरा एयरपोर्ट बन जाएगा। एयरपोर्ट प्रशासन का कहना है कि नाइट में एयरपोर्ट का संचालन होने से फ्लाइट की संख्या के साथ ही यात्रियों की संख्या में भी इजाफा होगा। 
विज्ञापन


पुणे और गोवा के लिए फ्लाइट जल्द 
भोपाल एयरपोर्ट से विंटर शेड्यूल में गोवा और पुणे के लिए सीधी फ्लाइट शुरू होगी। इंडिगो इसका संचालन करेगी। विंटर शेड्यूल 27 अक्टूबर के बाद शुरू होता है। ऐसे में जल्द ही भोपाल को दो शहरों के लिए फ्लाइट मिल सकती है। इसके अलावा अगले साल जनवरी से एयर इंडिया एक्सप्रेस बेंगलुरु, पुणे और हैदाराबाद के लिए फ्लाइट शुरू करने की तैयारी में है। 
विज्ञापन


अंतर्राष्ट्रीय फ्लाइट की संभावना बढ़ जाएगी 
राजा भोज एयरपोर्ट के 24 घंटे संचालन से यहां से फ्लाइट की संख्या बढ़ने की संभावना है। अभी एयरपोर्ट से 32 फ्लाइट का संचालन होता है। इनकी संख्या अब 50 के पार होने की संभावना जताई जा रही है। दरअसल, कई एयरलाइन के पास नाइट में एयरकॉफ्ट खाली रहते हैं, लेकिन एयरपोर्ट बंद होने के कारण वह संचालन नहीं कर पाते थे। अब यह समस्या नहीं रहेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी सुविधाएं रात में भी रहेगी उपलब्ध 
राजा भोज एयरपोर्ट के डायरेक्टर रामजी अवस्थी ने कहा कि हमने पूरी तैयारी कर ली है। अक्टूबर की पहली तारीख से 24 घंटे एयरपोर्ट खुलेगा। इसका फायदा मेडिकल इमरजेंसी वाले मरीजों को मिलेगा। साथ ही यहां पर अंतर्राष्ट्रीय फ्लाइट शुरू होने की संभावना भी बढ़ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed