फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP: Narottam said - the crisis is not on democracy but on Gandhi family, Constitution was amended 100 times du

MP: नरोत्तम बोले-संकट लोकतंत्र पर नहीं गांधी परिवार पर है, कांग्रेस राज में 100 बार हुआ संविधान में संशोधन

Tue, 25 Jun 2024 06:44 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Tue, 25 Jun 2024 06:44 PM IST
सार


भाजपा ने आपतकाल की 50वीं बरसी पर मीसाबंदियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। 

विज्ञापन
MP: Narottam said - the crisis is not on democracy but on Gandhi family, Constitution was amended 100 times du
भाजपा ने मीशाबंदियों को सम्मानित किया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय में मंगलवार को आपातकाल की 50वीं बरसी पर मीसाबंदियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पूर्व गृहमंत्री और वरिष्ठ नेता डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस और इंडी गठबंधन के नेता सोमवार को संसद में संविधान की प्रति हाथ में लेकर पहुंचे थे। लोकसभा चुनाव के दौरान संविधान और लोकतंत्र को बचाने का कांग्रेस और इंडी गठबंधन ने झूठा प्रचार-प्रसार किया। हकीकत में कांग्रेस राज में 100 से ज्यादा बार संविधान में संशोधन किया गया। जब 1975 में आज के दिन रात को 2 बजे तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने इमरजेंसी लगाई थी। उस समय सोनिया गांधी बहू के नाते वहां पर मौजूद थी। तब सोनिया गांधी ने संविधान बचाने की बात नहीं की,लेकिन सोमवार जब संसद भवन पहुंचीं तो उनके हाथ में संविधान की प्रति थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व संविधान को कोई खतरा नहीं है। झूठा प्रचार-प्रसार जो कांग्रेस और उसके सहयोगी दल कर रहे हैं। हमें उसका सच बताना होगा।    
विज्ञापन


मोदी जी ने देश के बेटों को चुना, इंडी गठबंधन ने अपनों को चुना
डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि राहुल गांधी झूठ की मशीन है। संकट संविधान और लोकतंत्र पर नहीं है,बल्कि राहुल और गांधी परिवार के साथ-साथ अपने परिवार को स्थापित करने वाले इंडी गठबंधन पर है। प्रधानमंत्री ने हमेशा देश के बेटों को स्थापित करने के लिए चुना और कांग्रेस -इंडी गठबंधन ने अपनों को स्थापित करने के लिए एक-दूसरे को चुना है। पिछले तीन लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने अपने शासनकाल में किए गए विकास कार्यों का जिक्र नहीं किया, उन्होंने सिर्फ आरक्षण,संविधान और लोकतंत्र खतरे में है इसको लेकर झूठा-प्रचार किया। तमिलनाडु में कांग्रेस की सरकार में 50 से ज्यादा लोगों की जहरीली शराब पीने से अकाल मौत हो गई,लेकिन एक भी इंडी गठबंधन का कोई नेता कुछ नहीं बोला। जिन राज्यों में भाजपा की सरकार है वहां कुछ होता है तो संविधान और लोकतंत्र को खतरा बताने लगते हैं। हम बाबा साहेब डॉ. अंबेडकर के अनुयायी हैं। हमारे शासन में संविधान को कोई खतरा नहीं हो सकता है।
विज्ञापन


आपातकाल में न कोई अपील चलती थी न कोई दलील
पार्टी के प्रदेश महामंत्री व विधायक भगवानदास सबनानी ने कहा कि संविधान की हत्या कांग्रेस ने कर इमरजेंसी लगाई थी। उस समय न कोई अपील चलती थी न कोई दलील। आपातकाल के दौरान भोपाल समेत प्रदेश भर के लोगों को जबरन जेलों में डाला गया और चौथे स्तंभ पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया। कोई खबर बिना कलेक्टर या अन्य अधिकारी के देखे बगैर नहीं प्रकाशित हो सकती थी। आज प्रदेश भर के जिला मुख्यालयों सहित संभागीय कार्यालयों में मीसाबंदियों का सम्मान किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed