फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Minister's car hit by Truck in Gujarat, No harm to Vishwa Sarang, he is ok

MP News: गुजरात में प्रचार कर रहे मध्यप्रदेश के मंत्री विश्वास सारंग बाल-बाल बचे, कार को मारी ट्रक ने टक्कर

Sat, 19 Nov 2022 05:02 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: रवींद्र भजनी Updated Sat, 19 Nov 2022 05:02 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के चिकित्सा मंत्री विश्वास सारंग की कार को गुजरात में एक ट्रक ने टक्कर मार दी। मंत्री और उनका स्टाफ सुरक्षित है।

विज्ञापन
MP Minister's car hit by Truck in Gujarat, No harm to Vishwa Sarang, he is ok
विश्वास सारंग की कार, जिसे डम्पर ने टक्कर मारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग की कार गुजरात में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। वह सुरक्षित हैं। उन्हें और उनके स्टाफ को कोई क्षति नहीं हुई है। हादसे में वह बाल-बाल बच गए हैं। मध्यप्रदेश के कई मंत्री इस समय गुजरात विधानसभा चुनावों में भाजपा के अभियान में जुटे हुए हैं। इसी सिलसिले में विश्वास सारंग गुजरात में हैं। 

विज्ञापन


गुजरात प्रवास पर विश्वास सारंग अपने प्रभार की विधानसभा सीट कांकरेज में कार्यकर्ताओं की बैठक में भाग लेकर लौट रहे थे। हादसा भिलडी में हुआ। भाजपा संगठन ने विश्वास सारंग को गुजरात के बनासकांठा जिले की चार विधानसभा सीटों की जिम्मेदारी दी है। सूत्रों का कहना है कि ट्रक गलत दिशा से आ रहा था और उसने ही सारंग की कार को टक्कर मारी। घटना शनिवार 3:30 बजे की बताई जा रही है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन




विश्वास सारंग के मीडिया समन्वयक मुकेश लोधी ने बताया कि चिकित्सा शिक्षा मंत्री पिछले एक सप्ताह से गुजरात विधानसभा चुनाव में भाजपा का प्रचार कर रहे हैं। उनके पास चार विधानसभा क्षेत्रों की जिम्मेदारी है। शनिवार दोपहर करीब 3ः30 बजे विधानसभा कांकरेज में कार्यकर्ताओं की बैठक से लौटते समय भिलडी में गलत दिशा से आ रहे ट्रक ने उनकी कर को टक्कर मार दी। मंत्री हादसे में बाल-बाल बच गए।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed