फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Man Arrested in Bhopal for 4-Year Assault and Forced Religious Conversion Pressure

Love Jihad: पति से विवाद के बीच इंस्टाग्राम पर मिला आदिल, साढ़े चार साल तक बनाए संबंध; हिंदू संगठनों ने पकड़ा

Fri, 21 Aug 2026 11:28 AM IST
भोपाल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: भोपाल ब्यूरो Updated Fri, 21 Aug 2026 11:28 AM IST
सार

भोपाल के पिपलानी इलाके में इंस्टाग्राम के जरिए हुई दोस्ती के बाद एक महिला ने राजगढ़ निवासी आदिल पर शादी का झांसा देकर करीब साढ़े चार साल तक दुष्कर्म करने और धर्म परिवर्तन व नमाज पढ़ने के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया है। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
MP Man Arrested in Bhopal for 4-Year Assault and Forced Religious Conversion Pressure
पिपलानी थाना क्षेत्र से लव जिहाद मामला आया सामने - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

राजधानी भोपाल के पिपलानी इलाके से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां इंस्टाग्राम पर शुरू हुई एक दोस्ती धीरे-धीरे कथित शोषण और धर्म परिवर्तन के दबाव में बदल गई। महिला से पिछले साढ़े चार साल तक दुष्कर्म करने और उस पर इस्लाम धर्म अपनाने तथा नमाज पढ़ने का दबाव बनाने के आरोपी आदिल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले ने तब तूल पकड़ा, जब हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर फ्लैट पर दबिश दी और आरोपी की पिटाई कर दी।
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, पीड़िता पेशे से ब्यूटीशियन है और उसका अपने पति से पारिवारिक विवाद चल रहा है। इसी दौरान कुछ साल पहले उसकी पहचान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के जरिए राजगढ़ निवासी आदिल से हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और आरोपी ने महिला को शादी का झांसा दिया। आरोप है कि शादी का भरोसा देकर आदिल ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और करीब साढ़े चार साल तक उसका लगातार यौन शोषण करता रहा। जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी आदिल पहले से ही शादीशुदा है।
विज्ञापन


धर्म परिवर्तन और नमाज पढ़ने का बनाया दबाव
पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि रिश्ते के आगे बढ़ने के साथ ही आरोपी उस पर मानसिक रूप से हावी होने लगा। आदिल ने उस पर मुस्लिम धर्म अपनाने और नियमित रूप से नमाज पढ़ने के लिए दबाव डालना शुरू कर दिया। जब महिला ने इसका विरोध किया, तो उसे डराया-धमकाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने फ्लैट पर दी दबिश
यह पूरा मामला तब खुलकर सामने आया, जब हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं को सूचना मिली कि महिला और आरोपी आदिल एक फ्लैट में मौजूद हैं। सूचना मिलते ही बजरंग दल और अन्य हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए और फ्लैट के अंदर दोनों को पकड़ लिया। इस दौरान गुस्साए कार्यकर्ताओं ने आरोपी आदिल की पिटाई कर दी। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने बीच-बचाव कर आरोपी को भीड़ से सुरक्षित बाहर निकाला और हिरासत में लिया।


ये भी पढ़ें-  दमोह में अंतिम यात्रा भी बनी इम्तिहान: मुक्तिधाम जाने के लिए कमरभर पानी में उतरी अर्थी, छह घंटे तक रखा रहा शव

पुलिस ने दर्ज की एफआईआर, डिजिटल साक्ष्यों की जांच
पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन से जुड़े गंभीर मामलों में एफआईआर दर्ज कर आरोपी आदिल को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब इस मामले के हर पहलू की गहराई से जांच कर रही है। दोनों के मोबाइल फोन, पिछले साढ़े चार साल की चैट और डिजिटल साक्ष्यों की फोरेंसिक जांच की जा रही है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि इस मामले में और कौन-कौन लोग शामिल थे। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed