फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Lok Sabha Polls Many Congress leaders from Tikamgarh join BJP

MP LS Polls: टीकमगढ़ के कई कांग्रेसी नेता BJP में शामिल, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने किया स्वागत

Sat, 13 Apr 2024 11:06 AM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल/टीकमगढ़
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल/टीकमगढ़ Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 13 Apr 2024 11:06 AM IST
सार

MP LS Polls: टीकमगढ़ जिले के कांग्रेसी नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ली। प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने उनका स्वागत किया।

विज्ञापन
MP Lok Sabha Polls Many Congress leaders from Tikamgarh join BJP
कांग्रेस नेता बीजेपी में शामिल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

टीकमगढ़ भाजपा कार्यालय में बीजेपी के प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा एवं संभागीय प्रभारी महामंत्री मुकेश चौधरी के समक्ष सैकड़ों कांग्रेसी नेताओं ने बीजेपी की सदस्यता ली। इनमें मोतीलाल कोरी जिला अध्यक्ष उपभोक्ता कांग्रेस, मनमोहन चढ़ार प्रदेश उपाध्यक्ष असंगठित कामगार कांग्रेस, देवेंद्र यादव एडवोकेट प्रदेश महासचिव असंगठित कामगार कांग्रेस और रामराज यादव प्रदेश सचिव असंगठित कामगार कांग्रेस शामिल रहे।

विज्ञापन


वहीं, प्रभुदयाल रैकवार प्रदेश सचिव कांग्रेस सूचना का अधिकार विभाग, उमेश यादव प्रदेश सचिव असंगठित कामगार कांग्रेस, सतीश यादव गोलू प्रदेश सचिव असंगठित कांग्रेस, मोहम्मद ताज, काशीराम कुशवाहा युवा पिछड़ा वर्ग विभाग, भान सिंह यादव, बृजेश प्रजापति, देवेंद्र छोटू यादव, रामजी यादव, नरेंद्र सिंह यादव, राहुल राय, रामसहाय यादव, पुष्पेंद्र सिंह एवं अन्य वरिष्ठ नेता कार्यकर्ताओं द्वारा भारतीय जनता पार्टी की रीति-नीति में विश्वास व्यक्त करते हुए पार्टी में शामिल हुए। इन नेताओं को हितानंद ने सदस्यता ग्रहण कराई और अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन




गौरतलब है कि जहां एक तरफ बीजेपी मध्यप्रदेश में कांग्रेसी नेताओं को जोड़ने के लिए अभियान चला रही है। वहीं, अब कांग्रेस छोड़ बीजेपी में शामिल हुए नेता भी लगातार कांग्रेसी नेताओं को बीजेपी में शामिल करने का काम शुरू कर दिया है। कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता एवं उपाध्यक्ष मप्र कांग्रेस मीडिया विभाग अजय सिंह यादव जो की पूर्व में भाजपा की सदस्यता ले चुके हैं। वे लगातार इस काम में जुटे हुए हैं। शनिवार को भी कई नेताओं को बीजेपी को सदस्यता दिलवाई। अवसर पर बीजेपी टीकमगढ़ जिला अध्यक्ष अमित नुना, पूर्व मंत्री हरिशंकर खटीक, पूर्व विधायक राकेश गिरी, लोकसभा प्रभारी विवेक चतुर्वेदी एवं अजय सिंह यादव भी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed