फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MP Lok Sabha Chunav Live: लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची जारी, कमलनाथ-दिग्विजय शामिल

Wed, 27 Mar 2024 07:33 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, भोपाल
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 27 Mar 2024 07:33 PM IST
खास बातें

Madhya Pradesh Lok Sabha Chunav Live News in Hindi: नमस्कार! मध्य प्रदेश लोकसभा चुनाव के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है...। लोकसभा चुनाव की सरगर्मी दिन प्रतिदिन जोर पकड़ रही है। बुधवार को पहले चरण की सीटों के लिए नामांकन भरने का अंतिम दिन है। 

विज्ञापन
MP Lok Sabha Election News Live Phase Wise Polls Nomination Result Schedule Candidates List Congress Bjp
मप्र लोकसभा चुनाव 2024 - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

07:28 PM, 27-Mar-2024
कांग्रेस ने की स्टार प्रचारकों की सूची जारी - फोटो : अमर उजाला
मध्यप्रदेश में कांग्रेस ने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। बता दें कि सूची में 40 नेताओं के नाम शामिल हैं। पूर्व सीएम कमलनाथ और दिग्विजय सिंह को भी स्टार प्रचारक बनाया गया है।
06:48 PM, 27-Mar-2024
बालाघाट में सीएम मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

बालाघाट में लोकसभा की बीजेपी प्रत्याशी भारती पारधी के समर्थन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा, कैबिनेट मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल के साथ रोड शो कर जनता का आशीर्वाद लिया। बालाघाट की जनता ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव का पुष्पवर्षा कर जोरदार स्वागत किया।

विज्ञापन
04:06 PM, 27-Mar-2024
छिंदवाड़ा में सीएम मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

पूर्व मंत्री दीपक सक्सेना के निवास पर पहुंचे सीएम मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा। छिंदवाड़ा प्रवास के दौरान दीपक सक्सेना से बंद कमरे में हुई गहन चर्चा। जीवन भर कांग्रेस के लिए समर्पित रहने वाले दीपक सक्सेना अब पार्टी से इस्तीफा दे चुके हैं। उनसे सुदीर्घ राजनीतिक अनुभव और छिंदवाड़ा संसदीय क्षेत्र को लेकर उनका काम छिंदवाड़ा का हर राजनेता जानता है।

03:27 PM, 27-Mar-2024
विवेक बंटी साहू का नामांकन - फोटो : अमर उजाला

विवेक बंटी साहू ने किया नामांकन
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश शासन के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय एवं प्रह्लाद पटेल की उपस्थिति में बुधवार को छिंदवाड़ा लोकसभा से पार्टी प्रत्याशी विवेक बंटी साहू ने कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर नामांकन दाखिल किया।

02:10 PM, 27-Mar-2024
जबलपुर भाजपा प्रत्याशी आशीष दुबे ने पर्चा भरा - फोटो : सोशल मीडिया
जबलपुर लोकसभा से पार्टी प्रत्याशी आशीष दुबे ने कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर नामांकन दाखिल किया। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश शासन के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय एवं राकेश सिंह भी उपस्थित थे। 
01:55 PM, 27-Mar-2024
छिंदवाड़ा में भाजपा प्रत्याशी विवेक बंटी साहू ने नामांकन फॉर्म भरा - फोटो : सोशल मीडिया
पूर्व मंत्री के बेटे भी रहे नामांकन में मौजूद
भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी विवेक बंटी साहू ने बुधवार को छिंदवाड़ा कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर अपना नामांकन फॉर्म दाखिल किया। इस दौरान उनके पिता नरेंद्र साहू और माता भी मौजूद रहीं। नामांकन दाखिल करते समय पूर्व प्रोटेम स्पीकर और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता के बेटे अजय सक्सेना भी उनके साथ मौजूद थे। बताया जा रहा है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी दोबारा कलेक्ट्रेट पहुंचकर नामांकन फॉर्म दाखिल करवाएंगे। 

दीपक सक्सेना नहीं हुए थे नकुल की रैली में शामिल
गौरतलब है कि एक दिन पहले कांग्रेस प्रत्याशी नकुलनाथ ने अपना नामांकन भरा था। इस रैली से दीपक सक्सेना नदारद थे। हालांकि उनके बड़े बेटे जय सक्सेना इस रैली में मौजूद थे। बुधवार को दीपक सक्सेना के छोटे बेटे अजय सक्सेना विवेक बंटी साहू की नामांकन रैली में नजर आए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
12:46 PM, 27-Mar-2024
झाबुआ में विधायक वीर सिंह भूरिया ने विवादित बयान दिया है। - फोटो : सोशल मीडिया
थांदला विधायक ने भाजपा प्रत्याशी को बताया चोर
झाबुआ जिले में थांदला से कांग्रेस विधायक वीर सिंह भूरिया ने विवादित बयान दिया है। वे ग्राम मदरानी में आयोजित कार्यकर्ताओ की एक बैठक को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान झाबुआ प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया भी मौजूद थे। वीरसिंह भूरिया ने कहा कि हम सबको पूरी ताकत और मेहनत के साथ लोकसभा चुनाव जीतना है, जैसे हमने सोसायटी चुनाव जीता था। भाजपा ने किसे टिकट दिया कोई उसे पहचानता है। वो भिलाला है, डाकू चोर लोग हैं वो। चोरी करने वाले लोग हैं वो कहां के लोग हैं आलीराजपुर के हैं, उनको कोई जानता है और अपने कोई उन्हें पहचानता है। लेकिन कांतिलाल भूरिया जी को सभी पहचानते हैं। थांदला के एमएलए रहे और 4-5 बार के सांसद रहे। हम सभी ने उन्हें जिताया और भारत सरकार के वे मंत्री भी रहे। आप किसी के बहकावे में न आएं और अपनी पार्टी के लिए मेहनत करें। अपनी पत्नियों से कह दो लाडली बहना को भूल जाएं और कांग्रेस को वोट करें। 
12:21 PM, 27-Mar-2024
सीएम मोहन यादव जबलपुर पहुंच चुके हैं। - फोटो : अमर उजाला
सीएम पहुंचे जबलपुर
सीएम मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा जबलपुर पहुंच चुके हैं। वे चुनावी रथ पर सवार होकर निकल रहे हैं। सीएम मोहन यादव जबलपुर के शहीद स्मारक से सभा को संबोधित करेंगे। वे भाजपा प्रत्याशी आशीष दुबे के नामांकन के दौरान उपस्थित रहेंगे। इसके बाद सीएम छिंदवाड़ा भी जाएंगे और भाजपा प्रत्याशी विवेक साहू बंटी के समर्थन में आमसभा को संबोधित करेंगे और नामांकन रैली में शामिल होंगे। 

12:14 PM, 27-Mar-2024
शिवराज सिंह चौहान। - फोटो : अमर उजाला
शिवराज ने दी कांग्रेस को सलाह
बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मीडिया से बातचीत में कहा कि पार्टी जो जवाबदारी देगी उसे निभाऊंगा। वहीं, उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस छिंदवाड़ा में नहीं टिकेगी, वहां से भी जाने वाली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की लोकप्रियता के कारण हम सभी 29 सीटें जीतेंगे। बता दें 2019 के चुनाव में प्रदेश की 29 में से 28 सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की थी। छिंदवाड़ा सीट पर पूर्व सीएम कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ चुनाव जीते थे। शिवराज ने कहा कि इस बार भाजपा ने प्रदेश की सभी सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है। कांग्रेस ने अभी 6 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम घोषित नहीं किए हैं। इस पर पूर्व सीएम शिवराज ने कहा कि कांग्रेस को जल्द ही उम्मीदवार घोषित करना चाहिए।

विस्तार से पढ़ें- शिवराज बोले-छिंदवाड़ा में नहीं टिकेगी कांग्रेस, मां के 3 बेटियों के साथ फांसी लगाने की घटना पर जताया दु:ख
11:55 AM, 27-Mar-2024
कांग्रेस को लगा झटका
अनूपपुर में लोकसभा नामांकन से कुछ घंटे पूर्व ही कांग्रेस को झटका लगा है, जहां कांग्रेस के जिला तथा प्रदेश स्तर के पदाधिकारी ने भाजपा की सदस्यता ले ली। इसके साथ ही दो कांग्रेस पार्षद एवं दो निर्दलीय पार्षदों ने भी सदस्यता ली है। कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्य मंत्री दिलीप जायसवाल के बिजुरी स्थित कार्यालय में कांग्रेस के जिला महामंत्री मुकेश शुक्ला एवं उनकी पत्नी तथा वार्ड क्रमांक 12 बिजुरी से पार्षद लक्ष्मी शुक्ला ने भाजपा की सदस्यता ले ली। इसके साथ ही कांग्रेस सेवा दल के कोतमा ब्लॉक अध्यक्ष शिव लखन शुक्ला ने भी भाजपा की सदस्यता ली है। साथ ही वार्ड क्रमांक एक की निर्दलीय पार्षद शालिनी विवेक द्विवेदी तथा वार्ड क्रमांक 5 के पार्षद पति बालकिशुन ने भी भाजपा की सदस्यता ले ली है ।

बता दें कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के अनूपपुर पहुंचने से कुछ घंटे पहले ही कांग्रेस पार्टी को नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। लोकसभा नामांकन के लिए जीतू पटवारी कांग्रेस के उम्मीदवार फुंदेलाल सिंह के नामांकन के लिए आज अनूपपुर पहुंच रहे हैं। 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed