फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Jan Ashirwad Yatra Begins With Controversy, Worker Approaches Police Station seeking Money

MP Jan Ashirwad Yatra: यात्रा के साथ ही विवाद भी शुरू, कार्यकर्ता का आरोप- पेट्रोल और खाने का खर्च नहीं मिला

Mon, 04 Sep 2023 09:18 AM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना Published by: रवींद्र भजनी Updated Mon, 04 Sep 2023 09:18 AM IST
सार

MP Jan Ashirvad Yatra: मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनावों से पहले भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा की शुरुआत रविवार को हुई। साथ ही विवाद भी शुरू हो गया। यात्रा में शामिल एक कार्यकर्ता ने पेट्रोल और खाने का खर्च न देने का आरोप लगाया है। 
 

विज्ञापन
MP Jan Ashirwad Yatra Begins With Controversy, Worker Approaches Police Station seeking Money
सतना में जन आशीर्वाद यात्रा में वादाखिलाफी का आरोप। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत तमाम मंत्रियों और दिग्गज नेताओं की मौजूदगी में चित्रकूट विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत मझगवां के मिचकुरिन से रविवार को भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा शुरू हुई। इसके साथ ही विवाद भी शुरू हो गए हैं। मामला थाने तक पहुंच गया है। चित्रकूट विधानसभा क्षेत्र के पडवनिया कोठार निवासी मनीष यादव ने भाजपा के मझगवां मंडल अध्यक्ष प्रबल राव श्रीवास्तव पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया है। उन्होंने मझगवां थाना पुलिस से पेट्रोल और खर्च के पैसे दिलाने की मांग की है।

विज्ञापन


मनीष यादव ने थाना मझगवां में दी गई शिकायत में कहा है कि उसे मंडल अध्यक्ष प्रबल ने मिचकुरिन सभा में भीड़ लाने के लिए कहा था। उससे वादा किया था कि प्रति बाइक उसे पेट्रोल के अलावा 200 रुपये और भोजन का खर्च भी दिया जाएगा। वह सभा में 13 बाइक्स पर 26 लोगों को लेकर पहुंचा। इसके बाद जब उसने मंडल अध्यक्ष प्रबल राव से पैसे मांगे तो वह मुकर गया। जिन लोगों को वह साथ में लेकर आया था, उन्हें भोजन- पानी भी नहीं दिया गया। उसे अपने पैसे खर्च करने पड़े हैं। मनीष ने पुलिस से मांग की है कि वह उसे वादे के अनुसार मंडल अध्यक्ष या अन्य जिम्मेदारों से पैसे दिलाएं। पुलिस ने भी फिलहाल उसके आवेदन पर सील लगाकर पावती दे दी है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


आज नीमच से शुरू होगी जन आशीर्वाद यात्रा
मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी जन आशीर्वाद यात्राएं निकाल रही है। इसका आगाज भगवान राम की तपोभूमि चित्रकूट क्षेत्र से हुआ। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रविवार को यात्रा को हरी झंडी दिखाई। पूर्व में तय कार्यक्रम के अनुसार केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को चित्रकूट विधानसभा (सतना जिला) से यात्रा शुरू करानी थी। वे अब पांच सितंबर को मंडला से महाकौशल क्षेत्र और श्योपुर से ग्वालियर-चंबल क्षेत्र की यात्राओं का शुभारंभ करेंगे। बीजेपी पहली बार मध्यप्रदेश में एक साथ पांच यात्राएं निकालने जा रही है। पहले चरण की यात्रा सतना जिले के चित्रकूट विधानसभा क्षेत्र के मझगवां के पास मिचकुरिन गांव से शुरू हुई। 17-18 दिन में ये यात्राएं 10 हजार 543 किलोमीटर की दूरी तय करेंगी। 25 सितंबर को भोपाल में कार्यकर्ता महाकुंभ के साथ इन यात्राओं का समापन होगा। इस दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी भोपाल आ सकते हैं। दूसरी यात्रा सोमवार को नीमच से शुरू होगी, जिसे हरी झंडी दिखाने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed