फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Health Department Bans Nine Injections, Will be Allowed After the Enquiry

MP News: सरकारी अस्पतालों के इंजेक्शनों में आई गड़बड़ी, सरकार ने नौ इंजेक्शनों के इस्तेमाल पर लगाई रोक

Thu, 22 Aug 2024 03:25 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: रवींद्र भजनी Updated Thu, 22 Aug 2024 03:25 PM IST
सार

सरकारी अस्पतालों में लग रहे नौ इंजेक्शनों के इस्तेमाल में आ रही गड़बड़ी की शिकायतों के बाद राज्य सरकार ने नौ इंजेक्शनों के इस्तेमाल पर रोक लगा दी है। इंजेक्शनों के सैम्पल की जांच होगी। उसके बाद ही कुछ फैसला लिया जाएगा।

विज्ञापन
MP Health Department Bans Nine Injections, Will be Allowed After the Enquiry
इंजेक्शन (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश सरकार ने शिकायतों के बाद नौ इंजेक्शन के इस्तेमाल पर रोक लगा दी है। स्वास्थ्य विभाग को इन इंजेक्शनों के बारे में शिकायतें मिल रही है। इन इंजेक्शनों के सरकार सैम्पल लेगी। उसके बाद ही आगे का कदम उठाएगी।  
विज्ञापन


मध्य प्रदेश पब्लिक हेल्थ सर्विसेज कॉरपोरेशन लिमिटेड (MPPHSCL) ने नौ इंजेक्शनों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाने के आदेश जारी किया है। इंदौर के महात्मा गांधी मेडिकल कॉलेज (एमजीएम) से आठ अगस्त को स्वास्थ्य विभाग को संबंधित इंजेक्शनों की गुणवत्ता को लेकर शिकायत की थी। इसके आधार पर हेल्थ सर्विसेज कॉरपोरेशन लिमिटेड ने संबंधित बैच की दवाओं के इस्तेमाल को रोकने के लिए सभी सरकारी अस्पताल को निर्देश जारी किए हैं। साथ ही इसके सैंपल जांच के लिए लैब भेजे गए हैं। इसकी रिपोर्ट आने के बाद ही सरकार संबंधित इंजेक्शन के उपयोग को लेकर निर्णय लेगी। इस मामले में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के प्रमुख सचिव संदीप यादव ने कहा कि इंजेक्शनों के बैच को लेकर कुछ शिकायत मिली थी। जिसके बाद उनके इस्तेमाल पर रोक लगा दी गई है। यह एक सामान्य प्रक्रिया का हिस्सा है। इनकी जांच रिपोर्ट आने तक इस्तेमाल रोका गया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed