{"_id":"654e39f79a8d4f772504bca2","slug":"mp-election-foreign-daughter-in-law-is-campaigning-for-her-native-mother-in-law-asking-for-votes-in-english-2023-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Election 2023: विलायती बहू देशी सास के लिए कर रही चुनाव प्रचार, अंग्रेजी में मांग रही वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Election 2023: विलायती बहू देशी सास के लिए कर रही चुनाव प्रचार, अंग्रेजी में मांग रही वोट
Fri, 10 Nov 2023 07:41 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Fri, 10 Nov 2023 07:41 PM IST
सार
भोपाल की सात सीटों में से एक गोविंदपुरा सीट पर सास बहू की गजब बॉन्डिंग देखने को मिल रही है। बहू अपनी सास के लिए चुनाव प्रचार करने विदेश से खासतौर पर यहां पहुंची हैं। उन्हें हिंदी नहीं आती है ऐसे वे टूटी फूटी हिंदी में ही अपनी सास के लिए वोट मांग रही हैं। बहू के ये अंदाज मतदाताओं को भी खासा पसंद आ रहा है।
विज्ञापन
कृष्णा गौर के लिए उनकी बहू क्रिस्टल राठौर प्रचार के लिए खास जॉर्जिया से यहां आईं हैं।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में एक सीट ऐसी भी है जहां विलायती बहू अपनी देशी सास के लिए चुनाव प्रचार कर रही है। हिंदी नहीं आने के बावजूद बहू अंग्रेजी में ही वोट मांग रही है। जी, हां प्रदेश में हो रहे विधानसभा चुनाव में केवल प्रत्याशी ही चुनाव नहीं लड़ रहे हैं बल्कि उनके समर्थकों, पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ साथ नातेदार रिश्तेदार और पूरा परिवार भी चुनाव लड़ रहा है। ये सभी अपने प्रत्याशी के लिए चुनाव मैदान में जी जान से जुटे हैं। ऐसी ही एक सीट है भोपाल की गोविंदपुरा। भाजपा प्रत्याशी कृष्णा गौर के लिए अटलांटा, जॉर्जिया की रहने वाली उनकी बहू क्रिस्टल राठौर प्रचार के लिए खास यहां आईं हैं। वे घर-घर जाकर सासू मां के पक्ष में वोट करने की अपील कर रही हैं। बहू को हिंदी नहीं आती है ऐसे में टूटी फूटी हिंदी और अंग्रेजी में ही मतदाताओं से संपर्क साध रही हैं। क्रिस्टल के साथ उनके पति अमन गौर भी विदेश से मां के लिए प्रचार करने पहुंचे हैं।
यह है सीट का समीकरण
भोपाल की गोविंदपुरा सीट भाजपा का अजय किला है। कांग्रेस यहां जीत हासिल करने के लिए बीत कई चुनाव से प्रयास कर रही है, लेकिन कांग्रेस को अब तक सफलता हासिल नहीं हो पाई। भाजपा ने यहां कृष्णा गौर को मैदान में उतारा है जबकि कांग्रेस से रविंद्र साहू उम्मीदवार हैं। 2018 के चुनाव में कृष्णा गौर विजय रहीं थीं उन्होंने गिरीश शर्मा को हराया था। कृष्णा से पहले उनके ससुर यहां से विधायक रहे हैं। यहां मतदाताओं की संख्या 392905 है इनमे पुरुष मतदाता 203529 है जबकि महिला मतदाता 189361 हैं। सड़क पानी बिजली यहां का मुख्य मुद्दा है।