फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Election Congress raised demand for removal of Chief Secretary Iqbal Singh Bess

MP Election: कांग्रेस ने उठाई CS बैंस को हटाने की मांग, कहा- BJP के पक्ष में काम न करने पर बिगाड़ सकते हैं CR

Tue, 10 Oct 2023 03:33 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 10 Oct 2023 03:33 PM IST
सार

MP Election 2023: कांग्रेस ने मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस के साथ ही बैतूल कलेक्टर अमन वीर सिंह को भी हटाए जाने की मांग चुनाव आयोग से की है। अमन वीर सिंह इकबाल सिंह देश के बेटे हैं। कांग्रेस का आरोप है कि सीएस भाजपा के पक्ष में काम न करने वाले अधिकारियों की सीआर बिगाड़ सकते हैं। कांग्रेस ने उन्हें हटाने के लिए आयोग के ही दिशा निर्देशों का हवाला दिया है।

विज्ञापन
MP Election Congress raised demand for removal of Chief Secretary Iqbal Singh Bess
मुख्य सचिव इकबाल सिंह बेस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश कांग्रेस ने मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस को हटाए जाने की मांग की है। कांग्रेस ने मध्यप्रदेश में निष्पक्ष और पारदर्शिता के साथ चुनाव के लिए इसे जरूरी बताया है। कांग्रेस के मीडिया प्रभारी केके मिश्रा ने ट्वीट कर ये मांग उठाई है।

विज्ञापन


उन्होंने ट्वीट किया कि मध्यप्रदेश में निष्पक्ष और पारदर्शिता के साथ चुनाव कराने के लिए दो बार से एक्सटेंशन लेकर बैठे मुख्य सचिव इकबाल सिंह को निर्वाचन आयोग, भारत सरकार को तत्काल प्रभाव से अपने पद से हटाना चाहिए। इनके रहते निष्पक्ष चुनाव नहीं हो सकेंगे?
विज्ञापन




मिश्रा ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा दो जून 2023 को विधानसभा चुनाव के दिशा-निर्देशों को लेकर लिखे पत्र के सातवें बिंदु में स्पष्ट तौर पर निर्देश दिए गए हैं कि चुनाव संबंधी कार्यों में संविदा या एक्सटेन्शन वाले किसी भी अधिकारी कर्मचारी को नहीं लगाया जाए। ऐसे में इन्हें हटाया जाना चाहिए।


इस बात की है आशंका
मिश्रा ने ट्वीट किया कि बैंस सीएम शिवराज के बेहद करीबी अधिकारी हैं और उनके साथ लगातार कई साल से काम कर रहे हैं। वे मुख्यमंत्री जी के सचिव और प्रमुख सचिव भी रहे हैं। बैंस प्रदेश के जिलों के कलेक्टर की गोपनीय चरित्रावली यानी CR भी लिखेंगे। इस वज़ह से वे कलेक्टर्स बैंस के इशारे पर भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में ही काम करेंगे। बैंस के इशारे पर काम नहीं करने के कारण वे कई IAS अधिकारियों की सीआर खराब करने के कई उदाहरण सामने आ चुके हैं। भाजपा के पक्ष में काम नहीं करने पर वे कलेक्टरों की CR खराब कर देंगे, इस बात की पूरी आशंका है।

बैतूल कलेक्टर को भी हटाएं
मिश्रा ने आगे ट्वीट के लिखा कि सरकार द्वारा य़ह भी पक्ष दिया जाता रहा है कि मुख्य सचिव की विधानसभा चुनाव में कोई भूमिका नहीं होती है। लेकिन यदि उनकी भूमिका नहीं होती तो भारत निर्वाचन आयोग प्रदेश सरकार के साथ होने वाले सारे पत्राचार मुख्य सचिव के साथ नहीं करता। मौजूदा मुख्य सचिव ने अपने बेटे अमनबीर सिंह को भी बैतूल जिले का कलेक्टर लगभग पौने तीन साल से बनाया हुआ है। उन्हें भी तत्काल प्रभाव से हटाया जाना चाहिए। ताकि आयोग की मंशा के अनुरूप निष्पक्ष और निर्भीक मतदान हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed