फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Election: AAP workers protest in Bhopal on the arrest of MP Sanjay Singh, said- BJP is losing the elections

MP Election: सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी पर भोपाल में आप कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन,बोले-भाजपा चुनाव हार रही

Thu, 05 Oct 2023 04:43 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Thu, 05 Oct 2023 04:43 PM IST
सार

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी के खिलाफ भोपाल में आप कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। भोपाल के रोशनपुरा चौराहे पर कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। 

विज्ञापन
MP Election: AAP workers protest in Bhopal on the arrest of MP Sanjay Singh, said- BJP is losing the elections
आम आदमी पार्टी का भोपाल में प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी के विरोध में भोपाल के रोशनपुरा चौराहे पर आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने केंद्र की मोदी सरकार के सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। रोशनपुरा चौराहे पर आप कार्यकर्ता एकजुट हुए। हाथ में स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार को घेरा। आप के राष्ट्रीय संयुक्त सचिव पंकज सिंह ने कहा कि करीब 15 महीने से जांच चल रही है। एक हजार से ज्यादा स्थानों पर छापेमारी की गई। कई लोगों की गिरफ्तारियां हुईं और उन्हें कस्टडी में प्रताड़ित किया गया लेकिन अबतक एक पैसे की भी गड़बड़ी नहीं मिली है। संजय सिंह के यहां भी कुछ नहीं मिला। उन्होंने कहा कि भाजपा अब गंदी राजनीति पर उतर आई है। 
विज्ञापन


पंकज सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी के विकास कामों और लोकप्रियता के कारण मोदी सरकार घबराई हुई है। विकास काम के मामले में भाजपा की राज्य सरकारें मुकाबला नहीं कर पाईं तो फिर ये साजिशें और षडयंत्रों के जरिए आम आदमी पार्टी और आम आदमी के मनोबल को तोड़ने का कुत्सित प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ये साबित करता है कि 5 राज्यों के विधानसभा और लोकसभा चुनाव में भाजपा और मोदी जी चुनाव हार रहे हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


आप के राष्ट्रीय संयुक्त सचिव पंकज सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार जांच एजेंसियों का कितना भी दुरुपयोग कर लें, आम आदमी पार्टी के नेताओं को कितना भी प्रताड़ित कर लें लेकिन आखिर में जीत सच्चाई की होगी। आप के सारे नेता बेदाग निकलेंगे। केंद्र सरकार की दमनकारी नीतियों और कुत्सित प्रयासों से आम आदमी पार्टी डरने वाली नहीं हैं। बता दें दिल्ली शराब घोटाले मामले में ईडी ने लंबी पूछताछ के बाद राज्यसभा सांसद और आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed