फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Election 2023: Union Minister reached Election Commission said- Officials are removing banner posters

MP Election: चुनाव आयोग पहुंचे केंद्रीय मंत्री, कहा- कार्यकर्ताओं के घर से बैनर पोस्टर हटा रहे अधिकारी

Mon, 30 Oct 2023 12:09 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Mon, 30 Oct 2023 12:09 PM IST
सार

MP Election: भाजपा के प्रदेश प्रभारी भूपेंद्र यादव ने निर्वाचन आयोग पहुंचकर अधिकारी कर्मचारियों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। यहां पर उन्होंने पत्रकारों से चर्चा के दौरान कांग्रेस पर भी निशाना साधा। यादव ने कहा कि राम मंदिर पर कांग्रेस दो मुंहीं बात करती है। 

विज्ञापन
MP Election 2023: Union Minister reached Election Commission said- Officials are removing banner posters
निर्वाचन आयोग पहुंचे भाजपा नेता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल आज (सोमवार) मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से मुलाकात कर एक विशेष सर्कुलर निकाले जाने की मांग उठाई। इस संबंध में ज्ञापन सौंपा गया। भाजपा की ओर से  प्रभारी भूपेंद्र यादव ने सोमवार को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय पहुंचकर मांग रखी। उन्होंने बीजेपी के बैनर पोस्टर हटाए जाने पर आपत्ति दर्ज कराई। इसके साथ ही उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं पर की जा रही कार्रवाई को गलत बताते हुए इस पर भी अपना विरोध जताया। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के निजी वाहन और मकान से पार्टी के झंडे हटाए जाना गलत है। निजी प्रॉपर्टी पर कार्यकर्ता पार्टी और प्रत्याशी के समर्थन में झंडे और बैनर लगा सकते हैं। इसके पहले रविवार को कांग्रेस भी मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज करवा चुके हैं। उन्होंने अधिकारियों पर गृहमंत्री अमित शाह के दिए बयान को लेकर शिकायत की थी। 
विज्ञापन


इनकी भी शिकायत 
प्रभारी भूपेंद्र यादव ने अधिकारी-कर्मचारियों की भी शिकायत आयोग में की। उन्होंने मांग उठाई कि जो अधिकारी कर्मचारी निष्पक्ष काम नहीं कर रहे हैं, उनके खिलाफ आयोग की ओर से एक्शन लिया जाए। इसके साथ उन्होंने कहा कि जो गलत कार्रवाई की गई है या की जा रही है उसके संबंध में एक सर्कुलर जारी किया जाए। 
विज्ञापन


ये भी बोले यादव
पत्रकारों से चर्चा में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने राम मंदिर और हिंदुत्व के मुद्दे को लेकर कांग्रेस नेताओं पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि राम मंदिर बीजेपी के एजेंडे में 30 साल से शामिल है। कांग्रेस राम मंदिर पर दो मुंहीं बातें करती है। कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष केके मिश्रा राम मंदिर के खिलाफ बयान देते हैं। कमलनाथ दिग्विजय को उन पर एक्शन लेना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed