फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Election 2023: Uma Bharti, Prabhat Jha, Yashodhara and Naqvi dropped from list of BJP's star campaigners

MP Election 2023: उमा भारती स्टार प्रचारकों की सूची से बाहर; प्रभात झा, यशोधरा, नकवी को भी नहीं मिली जगह

Fri, 27 Oct 2023 08:06 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 27 Oct 2023 08:06 PM IST
सार

Assembly Elections 2023: एमपी विधानसभा चुनाव में प्रत्याशियों के नामों का एलान करने के बाद भाजपा ने अब अपने स्टार प्रचारकों के नामों की घोषणा भी कर दी है। शुक्रवार को जारी की गई स्टार प्रचारकों की सूची में ऐसे कई नाम गायब हैं, जिन्होंने 2018 में स्टार प्रचारक बनकर भाजपा के लिए प्रचार किया था।

विज्ञापन
MP Election 2023: Uma Bharti, Prabhat Jha, Yashodhara and Naqvi dropped from list of BJP's star campaigners
भाजपा ने स्टार प्रचारकों की सूची इन नेताओं को किया बाहर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के लिए जारी बीजेपी स्टार प्रचारकों की सूची में पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती को जगह नहीं मिल पाई है। उनके साथ ही प्रभात झा, यशोधरा राजे सिंधिया और मुख्तार अब्बास नकवी को भी भारतीय जनता पार्टी ने इस बार स्टार प्रचारक की सूची से बाहर कर दिया है। जबकि 2018 के विधानसभा चुनाव ये सभी भाजपा की ओर से स्टार प्रचारक थे। यशोधरा राजे सिंधिया इस बार विधान सभा चुनाव भी नहीं लड़ रही हैं। उन्होंने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देकर पहले ही चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया था। ऐसे में पार्टी ने उन्हें स्टार प्रचारक भी नहीं बनाया है।

विज्ञापन


उमा प्रचार से मुक्त
पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती को भाजपा की स्टार प्रचारक की सूची में स्थान नहीं मिला है। जानकारी के अनुसार, उन्होंने अपनी तीर्थ यात्रा के चलते इस बार चुनाव प्रचार से दूरी बनाई है। उन्होंने इस बात से पहले ही पार्टी को अवगत करवा दिया था। ऐसे पार्टी ने भी उन्हें चुनाव प्रचार से पूरी तरह मुक्त कर दिया है।
विज्ञापन


सनातन मुख्य मुद्दा होने की वजह से नकवी भी बाहर
इस बार अपने स्टार प्रचारकों की सूची में भारतीय जनता पार्टी ने किसी मुस्लिम चेहरों को भी शामिल नहीं किया है। जबकि 2018 के चुनाव में मुख्तार अब्बास नकवी को भाजपा ने मध्यप्रदेश में चुनाव प्रचार के लिए अपना प्रचारक बनाया था। लेकिन बताया जा रहा है कि चुनाव में सनातन मुख्य मुद्दा होने के चलते बीजेपी ने मुस्लिम नेताओं को प्रचार से दूर रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन्हें भी नहीं बनाया स्टार प्रचारक
भाजपा ने 2018 के चुनाव में जिन्हें स्टार प्रचारक बनाया था, उनमें से कई नाम इस बार की सूची में शामिल नहीं हैं। इनमें प्रभात झा, माया सिंह, यशोधरा राजे सिंधिया, रामकृष्ण कुसमरिया, हेमा मालिनी, पुरुषोत्तम रूपाला, धर्मेंद्र प्रधान, विनयसहस्त्र बुद्ध, राकेश सिंह, बंशीलाल गुर्जर अतुल राय और सुहास भगत जेसे दिग्गज नेता शामिल हैं। थावरचंद गहलोत कर्नाटक के राज्यपाल बन गए हैं। वे भी इस बार स्टार प्रचारक नहीं हैं।




इनकी हो चुकी मौत
इधर, 2018 में स्टार प्रचारक की सूची में शामिल रहे कई नेताओं की मौत हो चुकी है। इनमें अरुण जेटली, सुषमा स्वराज, बाबूलाल गौर और नंदकुमार चौहान अब इस दुनिया में नहीं रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed