{"_id":"65545cde3ec10c3d480afc8e","slug":"mp-election-2023-lord-birsa-munda-s-birth-anniversary-today-kamal-nath-called-him-great-hero-of-india-2023-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Election 2023: भगवान बिरसा मुंडा की जयंती आज; कमलनाथ ने बताया भारतवर्ष का महानायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Election 2023: भगवान बिरसा मुंडा की जयंती आज; कमलनाथ ने बताया भारतवर्ष का महानायक
Wed, 15 Nov 2023 11:24 AM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Wed, 15 Nov 2023 11:24 AM IST
सार
Birsa Munda Birth Anniversary: मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव हैं। यहां 47 सीटें आदिवासी वर्ग के लिए आरक्षित हैं। इसके साथ करीब 80 सीटों पर आदिवासी मतदाताओं का अच्छा दखल है जो हार-जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। ऐसे में कांग्रेस हो या भाजपा इन्हें साधने में लगी है। प्रदेश की राजनीति आदिवासी वर्ग के इर्द-गिर्द ही घूमती है। ऐसे में आदिवासी महानायक भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पूरे प्रदेश में जोर शोर से मनाई जा रही है।
विज्ञापन
बिरसा मुंडा की आज मनाई जा रही जयंती
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भगवान बिरसा मुंडा को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने भारतवर्ष का महानायक बताया है। मुंडा की जयंती पर पीसीसी चीफ कमलनाथ ने बुधवार सुबह सोशल मीडिया पर पोस्ट कर उन्हें याद किया। उन्होंने लिखा कि आज भगवान बिरसा मुंडा की जयंती है। आजादी की लड़ाई में उन्होंने जिस अदम्य वीरता का परिचय दिया और आदिवासी समुदाय को लेकर अंग्रेजों से जिस तरह मुकाबला किया, उस पर हर भारतीय को गर्व है। वे न सिर्फ आदिवासी समुदाय बल्कि संपूर्ण भारतवर्ष के महानायक हैं। भगवान बिरसा मुंडा को शत-शत नमन।
विज्ञापन
कांग्रेस-भाजपा में बड़ा विवाद
बता दें कि जहां भाजपा मध्यप्रदेश सहित पूरे देश में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाती है। वहीं, कांग्रेस नौ अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस पर गौरव दिवस मनाती है। गौरव दिवस को लेकर कांग्रेस और भाजपा में बड़ा विवाद है। दोनों ही पार्टियां आदिवासियों को साधने के लिए नए-नए दांव चलती रहती हैं।
विज्ञापन
इसलिए लोकप्रिय हैं बिरसा मुंडा
भगवान बिरसा मुंडा एक स्वतंत्रता सेनानी और समाज सुधारक थे। उन्होंने दूरदराज के इलाकों में रहने वाले आदिवासी समाज के बीच जागरूकता लाने का काम किया था। जनजातीय गौरव दिवस भारत के आदिवासी समुदायों के योगदान का सम्मान करने का दिन है। हर साल 15 नवंबर को छोटा नागपुर के आदिवासी नायक बिरसा मुंडा की जयंती मनाई जाती है। यह दिन पीढ़ियों को सांस्कृतिक और राष्ट्रीय गौरव को संरक्षित करने के लिए प्रेरित करने के लिए भी है।
विज्ञापन
