फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Election 2023: Congress's big allegation on BJP government, says it is completely mafia funded

MP Election 2023: कांग्रेस का भाजपा सरकार पर बड़ा आरोप, बताया पूरी तरह माफिया पोषित

Sun, 24 Sep 2023 04:36 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Sun, 24 Sep 2023 04:36 PM IST
सार

MP Election 2023: कांग्रेस ने आज अपने प्रदेश कार्यालय में प्रेस वार्ता कर प्रदेश की शिवराज सरकार पर जमकर हमला बोला। कांग्रेस ने सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए। 
 

विज्ञापन
MP Election 2023: Congress's big allegation on BJP government, says it is completely mafia funded
कांग्रेस ने शिवराज सरकार को फिर घेरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस ने आज (रविवार) भाजपा सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है। कांग्रेस का कहना है कि यह सरकार अवैध खनन रोकने में नाकाम है, यहां खनन रोकने वालों की सांस रोक दी जाती है, यह सरकार ऑफ द माफिया, फॉर द माफिया एवं बाय द माफिया है। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और मीडिया विभाग के सलाहकार पीयूष बबेले ने आरोप लगाया कि लोकतंत्र में वैसे तो ऑफ द पीपल, बाय द पीपल, फॉर द पीपल की सरकार होती है, लेकिन मध्य प्रदेश में तो ऑफ द माफिया, फॉर द माफिया एवं बाय द माफिया की सरकार है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के संरक्षण में मप्र में अवैध खनन चल रहा है। मुख्यमंत्री बतायें कि उनके पूर्व संसदीय क्षेत्र विदिशा में चल रहे पहाड़ों के अवैध खनन के पीछे किन-किन नेताओं का हाथ है। 
विज्ञापन


चार लाख में खदान लो जितना मर्जी खनन करो, इस पैकेज में पुलिस सुरक्षा भी, गंज बासौदा में 12 वैध और 1500 अवैध खनन से पहाड़ खोखले चुके हैं, यह खुलासा आज हुआ है, परंतु मध्य प्रदेश के वासियों के लिए अवैध खनन का गवाह होना कोई बड़ी बात, कोई नई बात नहीं है, यह सरकार पूरी तरह माफिया पोषित सरकार है। बबेले ने दावा किया कि कमलनाथ की सरकार ने जमकर के माफियाओं पर कार्रवाई की थी। यही कारण है कि हमारा केवल रेत खनन से आने वाला राजस्व 5 गुना बढ़ गया था, जो की 250 करोड़ से करीब 1250 करोड़ हो गया था, लेकिन भाजपा के लोगों ने खनन माफिया से गठबंधन करके यह सरकार गिरा दी, ताकि वह राजस्व भाजपा के नेता कमा सकें और जनता तक उसका लाभ ना पहुंचे। यह खनन माफियाओं की सरकार है, इसके कुछ उदाहरण आपके सामने प्रस्तुत करना चाहता हूं।
विज्ञापन


सरकार किस तरीके से काम कर रही है, उसका एक उदाहरण अभी की नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल की एक टिप्पणी भी है, एनजीटी ने कहा था कि बिना पढ़े ही सीएस पक्ष रखने आए भगवान ही मालिक, जस्टिस सुधीर अग्रवाल और जस्टिस अफरोज अहमद को जूरी ने कहा हमें लगता है कि मध्य प्रदेश शासन का पूरा सिस्टम ही इनकॉम्पपिटेंट है,यही हाल आपके वकीलों का भी है। भाजपा विधायक नारायण त्रिपाठी भी कह चुके हैं कि खनन माफिया सरकार के नियंत्रण से बाहर है। बीना से बीजेपी विधायक महेश राय ने कहा कि आरटीआई लगाने वालों का मर्डर हो जाता है। अब ऐसी स्थिति में मध्य प्रदेश की जनता के सामने हम यह प्रश्न उठा रहे हैं कि क्या ऐसी खनन माफिया के द्वारा पोषित, खनन माफिया को पोषित करने वाली एवं खनन माफिया के द्वारा खरीदी गई सरकार क्या मध्यप्रदेश में एक दिन भी और राज करने के लायक है? इन सब सवालों को लेकर के हम जनता की अदालत में जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed