फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Election 2023: Congress listed these scams of Shivraj government, called it the king of scams

MP Election 2023: कांग्रेस ने गिनाए शिवराज सरकार के ये घोटाले, बताया घोटालों का सरताज

Sun, 08 Oct 2023 04:07 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 08 Oct 2023 04:07 PM IST
सार

कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता रागिनी नायक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने भाजपा सरकार में हुए घोटाले की लिस्ट गिनाई। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता सर से पांव तक घोटालों और भ्रष्टाचार में लिप्त पाए जाते हैं और इसका प्रत्यक्ष प्रमाण मिलता है शिवराज सिंह सरकार में। 

 

विज्ञापन
MP Election 2023: Congress listed these scams of Shivraj government, called it the king of scams
कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता रागिनी नायक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ये कहना अतिश्योक्ति नहीं होगी कि इंसान से लेकर भगवान तक, आम आदमी से लेकर परमात्मा तक और जनता से लेकर जर्नादन तक सबको पाखंड और भ्रष्टाचार, ठगी और चोरी का निशाना बनाने में अगर कोई राज्य नंबर वन पर है तो वह मध्यप्रदेश है। ये शिवराज सिंह सरकार ने सुनिश्चित कर दिया है। 
विज्ञापन


विज्ञापन


यह कहना है कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता रागिनी नायक का। उन्होंने शिवराज सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि मुंह में राम-बगल में छुरी, ये तो संघी-भाजपाई पूरे देश में परिलक्षित करते रहते हैं। धर्म को, भगवान के नाम को अपनी असफलताओं और नाकामियों की ढाल बनाते हैं। भारत माता की रगों में बहते खून में हिंसा और नफरत का ज़हर व घोलते रहते हैं। रागिनी ने कहा कि धर्म को निजी आस्था मानने वाले बापू के विचार की रोज़ हत्या करते हुए, वोट बटोरने के लिए धर्म को, ईश्वर को राजनीतिक हथियार बनाते हैं। पर जब धर्म और आस्था की कसौटी पर परखा जाता है तो राम मंदिर के नाम का चन्दा तक खा जाते हैं। सर से पांव तक घोटालों और भ्रष्टाचार में लिप्त पाए जाते हैं। और इसका प्रत्यक्ष प्रमाण मिलता है शिवराज सिंह सरकार में। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये घोटाले गिनाए
रागिनी नायक ने घोटाले गिनाते हुए कहा कि अभी महाकाल लोक में हुए महाघोटाले की टीस कम होना शुरू नहीं हो पाई,  मात्र 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से चली हवाओं ने शिवराज सिंह सरकार के भष्टाचार और निर्लज्जता की पोल खोली दी थी। कमल के फूल पर विराजमान सप्त ऋषियों की खंडित मूर्तियों की छवि से आहत देशवासियों की धार्मिक भावनाएं ठीक नहीं हो पाईं, लेकिन घोटालों के सरताज नहीं आए बाज।


उखड़ गई टाइल्स
नायक ने कहा कि आज एक नए घोटाले की खबर सुर्खियां बटोर रही है। सतना के वेंकटेश लोक की टाइल्स 8 करोड़ रुपए में लगाई गईं। सतना की स्मार्ट सिटी परियोजना के अंतर्गत इस मंदिर के जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण का काम शुरू हुआ। हाल ही में 5 अक्टूबर को लोकार्पण हुआ और दो दिन में टाइल्स उखड़ गए। जनता की जेब तो काट ही रही है, भगवान के दरबार को भी नहीं बक्शा इस भ्रष्टाचारी कमीशनखोर सरकार ने। प्रियंका गांधी धार आई थीं, वे बता के गई थीं 250 बड़े घोटालों के बारे में, जो शिवराज सिंह जी की नाक के नीचे हो रहे हैं। जनता की जेब काटते-काटते भगवान को भी चूना लगाने की भी हिमाकत भाजपाई करते जा रहे हैं। 

धर्म की आड़ में भ्रष्टाचार
नायक ने कहा कि अभी कुछ समय पहले ही ओरछा के राम-राजा मंदिर में धर्म की आड़ में किस प्रकार भ्रष्टाचार किया जा रहा है। किस प्रकार काली करतूतों में लिप्त है शिवराज सरकार, इसका खुलासा करते हुए मंदिर के पुजारी का वीडियो बहुत वायरल हुआ। करोड़ों के गुप्तदान की हेरा-फेरी का आरोप लगाया-‘‘वर्तमान सरकार सिर्फ़ पैसे का खेल है। कोई गैरकानूनी काम ऐसा नहीं है जो यहां नहीं हो रहा है। पुलिस की भी संलिप्तता है।’’ ये सब ऑन रिकार्ड कहा है। एक लोकल आरटीआई कार्यकर्ता रामनरेश दास जी ने ये भंडाफोड़ किया 2017 में। एफआईआर की गई पर उस पर कार्रवाई नहीं हुई। नए एसपी के आने के बाद पुनः मामला चर्चा में आया है, लेकिन मामले को रफा-दफा करने का दबाव लोकल विधायक अनिल जैन डाल रहे हैं। उनके पीछे कैलाश विजयवर्गीय जी का पूरा सहयोग और समर्थन है। एक तरफ तो घपले, गबन, भ्रष्टाचार का मामला है, तो दूसरी तरफ राम राजा सरकार से आयकर विभाग ने नोटिस भेजकर एक करोड़ 22 लाख का हिसाब मांगा है, इस आय का रिटर्न भरने को कहा है। वो कहते हैं ना कि ‘विनाश काले विपरीत बुद्धि,’ जब अधर्मी शासक के कुशासन का अंत निकट होता है, तब उसकी बुद्धि भ्रष्ट हो जाती है। यही शिवराज सिंह जी के साथ हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed