फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Election 2023: Congress-BJP brainstorming before counting of votes, candidates got training to remain alert

MP Election 2023: मतगणना से पहले कांग्रेस-भाजपा का महामंथन, प्रत्याशियों को मिली अलर्ट रहने की ट्रेनिंग

Sun, 26 Nov 2023 05:30 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 26 Nov 2023 05:30 PM IST
सार

भाजपा और कांग्रेस ने काउंटिंग के लिए अपने उम्मीदवारों को प्रशिक्षण देना शुरू कर दिया है। 3 दिसंबर को 230 विधान सभाओं के मतों की गिनती की जाएगी। इधर, चुनाव आयोग भी काउंटिंग के लिए तैयारियां कर रहा है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन खुद इस कार्य की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। 

विज्ञापन
MP Election 2023: Congress-BJP brainstorming before counting of votes, candidates got training to remain alert
MP Election 2023 - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव की 3 दिसंबर को होने वाली मतगणना को लेकर कांग्रेस और भाजपा में महामंथन जारी है। दोनों ही दलों ने रविवार को काउंटिंग के लिए अपने-अपने प्रत्याशियों को प्रशिक्षण दिया। जहां कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों को भोपाल बुलाया था। वहीं भाजपा ने वर्चुअली ट्रेनिंग दी। बता दें, प्रदेश में 17 नवंबर को 230 सीटों पर मतदान हुआ। अब सभी को मतगणना का इंतजार है। ये पहला मौका है जब परिणाम के लिए इतना लंबा समय लग रहा है। 
विज्ञापन


विज्ञापन


कांग्रेस बोली- हर राउंड का प्रमाण लें
प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में रखे गए इस प्रशिक्षण में कांग्रेस के लगभग सभी 230 प्रत्याशी शामिल हुए। ये ट्रेनिंग दो चरणों में दी गई। पहला चरण सुबह 11 बजे से शुरू हुआ। इसमें रीवा, शहडोल, जबलपुर, ग्वालियर-चंबल संभाग के प्रत्याशी शामिल हुए। इसके बाद दूसरी पाली में दोपहर 2:30 बजे से ट्रेनिंग शुरू हुई। इसमें इंदौर, उज्जैन, नर्मदापुरम, भोपाल और सागर संभाग के प्रत्याशियों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। प्रत्याशियों के साथ ही पोलिंग एजेंट को भी ट्रेनिंग दी गई। इस दौरान प्रत्याशियों और एजेंट्स को बताया गया कि उन्हें ईवीएम के हर राउंड के बाद उसका प्रमाण पत्र लेना है। इसके साथ ही डाक मत पत्रों की गिनती के समय अलर्ट रहना है। इसके साथ ही कहा गया कि कुछ अधिकारी गड़बड़ कर सकते हैं। उन पर नजर रखें। 
विज्ञापन
विज्ञापन




भाजपा में अध्यक्ष ने दी ट्रेनिंग
भाजपा ने भी 3 दिसंबर को होने वाली काउंटिंग के लिए अपने सभी उम्मीदवार और पोलिंग एजेंट को तैयार किया है। इसके लिए खुद प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने मोर्चा संभाला। उन्होंने पार्टी मुख्यलाय से सभी प्रत्याशियों से वर्चुअली संपर्क साधा। उनके साथ पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा भी मौजूद रहे। शर्मा ने सभी को बताया कि काउंटिंग के दौरान सभी को अपनी पूरी नजर बनाए रखना है। कोई लापरवाही नहीं बरतना है। कुछ भी गड़बड़ नजर आने पर सीधे वरिष्ठ नेताओं से संपर्क करना है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed