फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Election 2023: CM Shivraj's announcement on Bhaidooj; Lakhpati Bahana scheme will be started

MP Election 2023: शिवराज के साथ भाईदूज मनाने उमड़ी महिलाएं, CM का एलान- अब लखपति बहना योजना होगी शुरू

Wed, 15 Nov 2023 12:22 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 15 Nov 2023 12:22 PM IST
सार

Lakhpati Bahana Yojana: मुख्यमंत्री निवास पर बुधवार को भाई दूज का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसमें बड़ी संख्या में महिलाएं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को तिलक लगाने पहुंचीं थीं। इसी दौरान सीएम ने लखपति बहना योजना शुरू करने की घोषणा की।

विज्ञापन
MP Election 2023: CM Shivraj's announcement on Bhaidooj; Lakhpati Bahana scheme will be started
अपने आवास पर महिलाओं के साथ भाईदूज मनाते सीएम शिवराज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खुद को महिलाओं का भाई और बच्चों का मामा कहने वाले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ भाईदूज मनाने बुधवार को महिलाओं का सैलाब उमड़ा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नई घोषणा भी कर दी। उन्होंने कहा कि अब जल्द ही लखपति बहना योजना शुरू होगी। महिलाओं की आमदनी 10 हजार रुपये महीना हो, इसके लिए स्व: सहायता समूहों के माध्यम से कार्य किया जाएगा।  

विज्ञापन


‘अपनी हर बहन को लखपति बनाऊंगा’
भाईदूज के पर्व पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मैं अपनी हर बहन को लखपति बनाऊंगा। इसके लिए हम लखपति बहना योजना शुरू कर रहे हैं। इसमें घर का काम-काज करते हुए हर बहन हर महीने कम से कम 10 हजार रुपये कमाएगी। इससे साल में उसकी आमदनी एक लाख के ऊपर होगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि अभी 15 लाख बहनें लखपति हैं। स्वः सहायता समूह के माध्यम से अब इसे एक अभियान के रूप में चलाएंगे। एक आंदोलन बनाएंगे। बहनों का आशीर्वाद ही मुझे ऊर्जा देता है।
विज्ञापन


बहनों से करवाया तिलक
मुख्यमंत्री निवास पर बुधवार को भाईदूज का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसमें बड़ी संख्या में महिलाएं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को तिलक लगाने पहुंचीं थीं। सीएम शिवराज ने इन सभी से तिलक लगवाकर भाईदूज का हार मनाया। इस मौके पर संगीत और नृत्य का भी आयोजन किया गया। महिलाओं ने सीएम के माथे पर तिलक कर उन्हें आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला वोटरों पर नजर
भाजपा को विधानसभा चुनावों में महिला वोटरों पर भरोसा है। इसकी वजह से लाड़ली बहना योजना। इसके तहत प्रदेश की 1.31 करोड़ महिलाओं के खाते में हर महीने 1,250 रुपये डाले जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने घोषणा की है कि यह राशि धीरे-धीरे बढ़ाकर तीन हजार रुपये प्रति माह करने की योजना है। इसके अलावा लाड़ली लक्ष्मी योजना, लखपति दीदी सहित कई अन्य योजनाएं भी महिलाओं को केंद्र में रखकर लागू की गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed