फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Election 2023: BJP called Rahul Gandhi's meeting as street meeting, Minister Sarang targeted

MP Election 2023: राहुल की सभा को भाजपा ने बताया नुक्कड़ सभा, मंत्री सारंग बोले- चुनावी स्क्रिप्ट पढ़ने आए थे

Sat, 30 Sep 2023 07:47 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Sat, 30 Sep 2023 07:47 PM IST
सार

राहुल गांधी ने आज शाजापुर के कालापीपल में आम सभा को संबोधित किया। राहुल ने आज अपनी सभा में भारतीय जनता पार्टी पर कई गंभीर आरोप लगाए। भाजपा की ओर से भी राहुल पर पलटवार किया गया। 

विज्ञापन
MP Election 2023: BJP called Rahul Gandhi's meeting as street meeting, Minister Sarang targeted
राहुल गांधी की सभा के बाद मंत्री सारंग ने उन पर निशाना साधा। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी ने शाजापुर जिले के कालापीपल पोलायकला में हुई राहुल गांधी की जनसभा को नुक्कड़ सभा बताते हुए फ्लॉप शो करार दिया है। भाजपा ने कहा कि राहुल मध्यप्रदेश में बस चुनावी स्क्रिप्ट पढ़ने आए थे। भारतीय जनता पार्टी सरकार में मंत्री विश्वास सारंग ने आज प्रेस कान्फ्रेंस कर राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला।

विज्ञापन


सारंग ने कहा कि राहुल गांधी नुक्कड़ सभा करने का रिकॉर्ड बना रहे हैं। उनकी आज की सभा भी नुक्कड़ सभा थी। सबको उम्मीद थी कि राहुल गांधी आज पिछले चुनाव में जनता से किए गए वायदों का हिसाब देंगे लेकिन उन्होंने इस पर एक शब्द नहीं बोला। जबकि 2018 के चुनाव के समय उन्होंने अपनी बांहे उठा उठाकर कहा था कि दो लाख का कर्जा माफ होगा, लेकिन किसान 15 महीने केवल इंतजार करते रहे। उन्होंने कहा था युवाओं को बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा, लेकिन युवा खाली हाथ रहा। सबने सोचा था कि राहुल कांग्रेस सरकार की वादा खिलाफी को लेकर जनता से माफी मांगेंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
विज्ञापन


चुनावी स्क्रिप्ट पढ़ने आए थे
सारंग ने कहा कि राहुल गांधी ने आज अपनी सभा में एक चुनावी स्क्रिप्ट पढ़ी है। उन्होंने 15 महीने की भ्रष्टाचार की सरकार के बारे में कुछ नहीं बोला। इससे साफ होता है कि कांग्रेस झूठ और फरेब को स्थापित करना चाहती है। उन्होंने नहीं बताया कि पिछड़ा वर्ग को 27 प्रतिशत आरक्षण क्यों नहीं दिया, जबकि भाजपा ने नगरीय चुनाव में अपनी प्रतिबद्धता दिखाई। वो पूरे समय पिछड़ों के बारे में बात तो करते हैं लेकिन यह भूल गए कि पिछड़ों पर टिप्पणी करने से उनकी सदस्यता गई थी। भाजपा को पिछड़ा वर्ग का विरोधी बताते रहे लेकिन राहुल भूल गए 2003 के बाद एमपी में तीनों सीएम पिछड़े वर्ग से रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जैसा आगाज वैसा अंजाम
सारंग ने कहा कि घमंडीय गठबंधन द्वारा सनातन के अपमान पर भी राहुल गांधी ने माफी नहीं मांगी। उनकी यह सभा सुपर फ्लॉप रही है। कहा जाता है कि जैसा आगाज होता है वैसा ही अंजाम होता है। राहुल का जैसा फ्लॉप आगाज है वैसा ही फ्लॉप अंजाम होगा। कांग्रेस सरकार आने पर जातिगत गणना कराए जाने की बात पर सारंग ने कहा कि 2011 में उनकी सरकार थी तब क्यों गणना नहीं कराई। एमबीबीएस की सीट बेचने के आरोप पर उन्होंने कहा कि राहुल के सब आरोप बेबुनियाद हैं।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed