फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Election 2023: BJP attacking regarding Mahadev App Union Minister Thakur said - took bribe of Rs 500 crore

MP Election 2023: महादेव एप को लेकर हमलावर बीजेपी, केंद्रीय मंत्री ठाकुर बोले- 500 करोड़ की घूस खाई

Tue, 07 Nov 2023 10:53 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Tue, 07 Nov 2023 10:53 AM IST
सार

ईडी, महादेव एप, नरेंद्र सिंह तोमर के बेटे देवेंद्र तोमर के वायरल वीडियो का मुद्दा चुनाव में गरमाता जा रहा है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने इन सभी मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कांग्रेस को जमकर घेरा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं के पास करोड़ों रुपए निकल रहे हैं। 

विज्ञापन
MP Election 2023: BJP attacking regarding Mahadev App Union Minister Thakur said - took bribe of Rs 500 crore
केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महादेव ऐप को लेकर भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस पर लगातार निशाना साध रही है। मंगलवार को भोपाल में केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल पर गंभीर आरोप लगाए। ठाकुर ने कहा कि शराब घोटाले, कोयला घोटाले, महादेव एप से कांग्रेस ने 508 करोड़ की घूस खाई है। भूपेश भाग-भूपेश भाग हो गए हैं। वे पत्रकारों से पीछा छुड़ा रहे हैं। जनता और जांच एजेंसियों को जवाब नहीं दे पा रहे हैं। कांग्रेस के लिए एटीएम बन गया था छत्तीसगढ़। कल बघेल जी ने कहा कि एप बंद क्यों नहीं किया। मैं उनसे पूछता हूं कितनी बार लिखा। ठाकुर ने कहा कि इस पूरे मामले अधिकारियों ने माना है कि पैसा पहुंचाया जाता था। कांग्रेस की ईसी से शिकायत को लेकर ठाकुर ने कहा कि क्या यह पहला चुनाव हैं जहां पैसे पकड़े गए। देश चाहता है कि काले धन का उपयोग चुनाव में न हो। इंडी गठबंधन के लोग गम्भीर आरोपों से घिरे हुए हैं। जमानत पर बाहर आये लोग साथ मिल गए हैं।
विज्ञापन


वोट की चोट 
ठाकुर ने कहा कि महाराष्ट्र में चुनावों के नतीजे आये एकतरफा चुनाव हम जीते हैं। इनका इंडी गठबंधन किसी काम का नहीं है। मध्यप्रदेश में भी वोट की चोट मतदाता करेगा। मतदान कांग्रेस के खिलाफ होगा। वहीं, देवेंद्र तोमर के वायरल वीडियो पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इस मामले में एफआईआर दर्ज करा दी है। आगे ठाकुर ने कहा कि हिमाचल, कर्नाटक में कांग्रेस की गारंटी फेल हो गई है। न महिलाओं को पैसे मिले न दूध के दाम घटे। एक हजार युवाओं को भी नौकरी नहीं दे पाए। छत्तीसगढ़, राजस्थान सरकार ने भी वादे पूरे नहीं किये।
विज्ञापन


कांग्रेस भी मान गई
जयराम रमेश के ट्वीट पर ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री की लोकप्रियता इतनी है कि कांग्रेस भी मांग कर रही है कि पीएम आएं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की गारंटी, कांग्रेस की तरह झूठी। ईडी हाथ में आई तो कांग्रेस सिर्फ अपने मुकदमे खत्म करेगी। ईडी की कार्रवाई को लेकर ठाकुर बोले कि चुनाव नियम अनुसार होते हैं। भ्र्ष्टाचार के खिलाफ लड़ाई चल रही है। यह लड़ाई निर्णायक होनी चाहिए। कांग्रेस नेताओं के पास से कराड़ों रुपये मिल रहे हैं। ट्राइबल, युवाओं का हक कांग्रेस ने खाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed