फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Election 2023: Are Digvijay Singh angry with supporters for not getting tickets? Read the inside story

MP Election 2023: क्या समर्थकों को टिकट न मिलने से नाराज हैं दिग्विजय सिंह? पढ़िए अंदर की कहानी

Sun, 15 Oct 2023 09:23 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sun, 15 Oct 2023 09:23 PM IST
सार

मध्य प्रदेश कांग्रेस की पहली सूची में पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह गुट के कई प्रत्याशियों के नाम अटक गए हैं।  वहीं, एक विधायक का नाम भी कट गया है।  इसको लेकर चर्चा है कि पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह पार्टी के नेताओं से नाराज है?

विज्ञापन
MP Election 2023: Are Digvijay Singh angry with supporters for not getting tickets? Read the inside story
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नवरात्र के पहले दिन कांग्रेस ने 144 प्रत्याशियों के नाम की पहली सूची जारी कर दी है। इसमें 69 विधायकों को दोबारा टिकट दिया गया है। जबकि पांच विधायकों के टिकट काट दिए गए है। वहीं, कई प्रबल दावेदार माने जा रहे विधायकों के नाम होल्ड कर दिए है। इसमें पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह गुट के भी विधायक और दावेदार शामिल है। इस बीच सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हुई कि दिग्विजय सिंह नाराज है। 
विज्ञापन

इस पृष्ठभूमि में अचानक एक पत्र भी वायरल हुआ। उसमें दिग्विजय सिंह ने कथित तौर पर समर्थकों को टिकट न मिलने पर नाराजगी जताई और इस्तीफे की पेशकश कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को की। हालांकि, कुछ ही देर में दिग्विजय सिंह ने साफ किया कि यह लेटर उन्होंने नहीं लिखा है। उन्होंने इसे भाजपा की शरारत करार दिया। साथ ही एफआईआर दर्ज कराने की बात भी कही। शाम को कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस से मिलकर शिकायत भी दर्ज कराई। भाजपा के प्रवक्ता डॉ. हितेश वाजपेयी के खिलाफ इस पत्र को सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के मामले में कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन


मध्य प्रदेश में सत्ता में वापसी के लिए पूर्व सीएम और दिग्विजय सिंह पिछले कई दिनों से जुटे हुए हैं। उन्होंने लगातार हारने वाली एक-एक सीट पर जाकर फीडबैक लिया। पार्टी की तरफ से अहम जिम्मेदारी मिलने के बाद उनके समर्थक दावेदार और मौजूदा विधायक अपनी सीट सेफ होने को लेकर निश्चंत थे, लेकिन रविवार को पहली सूची में दिग्गी गुट के विधायक और दावेदारों के टिकट कट गए या होल्ड कर दिए गए हैं। इसमें पहला नाम दिग्विजय सिंह के खास माने जाने वाले पन्ना जिले के गुन्नौर से विधायक शिवदयाल बागरी को टिकट काट दिया है। यहां पर जीवन लाल सिद्धार्थ को पार्टी ने अपना उम्मीदवार बनाया है। जीवनलाल सिद्धार्थ 2018 में बसपा के टिकट पर चुनाव लड़े थे। बताया जा रहा है कि शिवदयाल बागरी का टिकट सर्वे की रिपोर्ट ठीक नहीं होने पर काटा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, भोपाल की गोविंदपुरा सीट पर भी प्रत्याशी घोषित नहीं किया है। यहां पर पहले नंबर पर दिग्विजय सिंह गुट के रवींद्र साहू झूमरवाला का नाम चल रहा था। उनके चुनाव कार्यालय का शुभारंभ छह महीने पहले खुद दिग्विजय सिंह ने किया था। वहीं, भोपाल की ही दक्षिण पश्चिम सीट पर दिग्विजय सिंह के खास पीसी शर्मा का नाम भी होल्ड हो गया है। वर्तमान विधायक पीसी शर्मा का चुनाव लड़ना तय माना जा रहा था, लेकिन अब पार्टी ने टिकट होल्ड करने से साफ है कि इस सीट पर पेच फंस गया है। बता दें यहां पर इंजी. संजीव सक्सेना टिकट मांग रहे है। उनका दावा है कि पिछले चुनाव में दिग्विजय सिंह ने उनको टिकट देने का वादा किया था।  यह भी चर्चा है कि दिग्विजय सिंह शुजालपुर से बंटी बना का नाम आगे बढ़ाया था, लेकिन पार्टी ने अभी इस सीट को भी होल्ड कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed